Home सुर्खियां शशि कपूर के निधन पर, लोगो से हुई बड़ी गलती ट्विटर पर...

शशि कपूर के निधन पर, लोगो से हुई बड़ी गलती ट्विटर पर शोक सन्देश भेजने लगे शशि थरूर को|

कल सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता शशि कपूर का मुंबई में निधन हो गया| 70 और 80 के दशक में मशहूर अभिनेताओं में शुमार रहे| लेकिन जब कल उनके निधन की खबर आई तो न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ और कुछ लोगो से नाम में इतनी बड़ी गलती हुई की लोग कांग्रेस के नेता शशि थरूर को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे|

शशि कपूर के निधन पर, लोगो से हुई बड़ी गलती ट्विटर पर शोक सन्देश भेजने लगे शशि थरूर को|

एक के बाद एक शोक सन्देश आने पर शशि थरूर को ट्वीट कर अपने जिन्दा होने की पुष्टि की गई| शशि थरूर ने अपन ट्वीटर हैंडल पर लिखा के मेरा निधन नहीं हुआ है| ट्वीट में थरूर ने आगे लिखा की मेरे ऑफिस में शोक सन्देश भेजे जा रहे है| मेरी मौत की खबर गलत है, मुझे समय से पहले शोक सन्देश मिल रहे है|

अपने अगले ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा की मुझे ऐसा लग रहा है की मेरे शरीर का एक हिस्सा जा चूका है| एक अच्छा एक्टर, स्मार्ट, कॉस्मोपॉलिटन, हैंडसम और जिसके नाम और मेरे नाम में अकसर असमंजस में रहते है| मेरे ऑफिस में आज दो पत्रकारों ने मेरे ख़राब स्वास्थ्य के बारे में पूछा| मै शशि कपूर साहब को याद करता रहूँगा|

जब टाइम्स नाउ को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर से माफ़ी भी मांगी ली| शशि थरूर ने जवाब में लिखा की कोई बात नहीं, गलतिया हो जाती है| गलती ही सही कम से कम इस दुःख के समय में एक मुस्कुराने का मौका तो मिला| टाइम्स नाउ ने फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की तरफ से लिखा की उन्होंने ‘शशि थरूर’ के निधन पर शोक जताया है और कहा कि वह एेसे निर्माता थे, जिन्होंने पैरलर सिनेमा को हमेशा आगे रखा।

मधुर भंडारकर ने टाइम्स नाउ के जवाब में लिखा की मैने शशि थरूर के बजाए फिल्म अभिनेता शशि कपूर को ही श्रद्धांजलि अर्पित की थी| मै कपूर और थरूर में फर्क जानता हूँ| टाइपिंग की गलती टाइम नाउ ने की है, जिसके लिए उन्होंने माफ़ी माँग ली, इसलिए अब लोग मुझे टैग करना बंद करे|

 

शशि कपूर के निधन पर, लोगो से हुई बड़ी गलती ट्विटर पर शोक सन्देश भेजने लगे शशि थरूर को|

टाइम्स नाउ की इतनी बड़ी गलती सामने आने के बाद ट्वीटर पर लोगो ने जम कर क्लास लगाई| तेलुगू फिल्मों के डायरेक्टर मधुरा श्रीधर रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा जब कोई इतनी बड़ी सुचना दी जा रही हो तो उससे दो बार जरूर ध्यान सेपढ़ ले|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here