Home मनोरंजन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में करेंगे शादी

कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में करेंगे शादी

कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में करेंगे शादी (Kapil Sharma Wedding Date): कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाने जा रहे है| दीपिका और रणवीर की शादी की सुर्खियां अभी चल ही रही है और अब एक ओर सेलेब्रटी शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है| कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी अगले महीने होने की खबर है| मीडिया न्यूज़ के मुताबिक कपिल ने अपनी शादी की खबरों को सही बताया है| कपिल और गिन्नी की शादी समारोह की जानकारी भी अब सामने आ चुकी है|

कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ दिसंबर में करेंगे शादी

 

मुंबई मिरर की खबरों के अनुसार कपिल शर्मा और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी में पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है| कपिल और गिन्नी की शादी कपिल शर्मा के होमटाउन जालंधर के पास फगवाड़ा में होने की संभावना है| कपिल शर्मा की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार होगी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे|

कपिलकी शादी की सेरेमनी 10 दिसंबर से शुरू होगी| इस तारीख को कपिल की बहन के घर में माता का जगराता रखा गया है| अगले दिन यानि की 11 दिसंबर को गिन्नी के जालंधर में संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम होगा|


कपिल शर्मा शादी के बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेंगे| वही कपिल शर्मा इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए भी एक स्पेशल पार्टी मुंबई में आयोजित करने की खबर है| मुंबई में आयोजित होने वाली इस पार्टी में उन लोगों को बुलाया जाएगा जो अमृतसर में नहीं आ सकते| मुंबई में होने वाला रिसेप्शन 24 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है| बता दें की कपिल शर्मा ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपका और रणवीर को शादी की बधाई दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here