Home मनोरंजन द एंग्री बर्ड्स 2 मूवी रिव्यु, Hollywood The Angry Birds 2 Movie...

द एंग्री बर्ड्स 2 मूवी रिव्यु, Hollywood The Angry Birds 2 Movie Review & Rating Audience Response

द एंग्री बर्ड्स 2 मूवी रिव्यु, Hollywood The Angry Birds 2 Movie Review & Rating Audience Response :- इस शुक्रवार 23 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर एनिमेटेड फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 रिलीज हो गई है। इस फिल्म की कहानी पॉपुलर वीडियो गेम एंग्री बर्ड्स पर आधारित है। 3 साल पहले इसका पहला पार्ट एंग्री बर्ड्स रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिन लोगों को इस वीडियो के गेम के बारे में पता है उन्हें तो यह फिल्म वैसे भी काफी पसंद आने वाली है वही जिन्हे इसके में कुछ नहीं पता है उनके लिए भी यह फिल्म किसी क्यूट एनिमेटेड राइड से कम साबित नहीं होती। इस मूवी को बच्चों को खास ध्यान में रखकर बनाया गया है। मिट्टी विरासत बब्बरन दी मूवी रिव्यु

एंग्री बर्ड्स 2 मूवी रिव्यु

एंग्री बर्ड्स के पहले पार्ट में एंग्री बर्ड्स और पिगीज के बीच की दुश्मनी देखने को मिलती है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के चक्कर में काफी उथल-पुथल मचाते है। फिल्म के स्टोरी भी इन्ही किरदारों को लेकर आगे बढ़ाई गई है। फिल्म के दूसरे भाग में कुछ नए किरदारों को भी जोड़ा गया है। पार्ट टू में भी बर्ड्स और पिग्ज पिगी आईलैंड को लेकर लगातार लड़े जा रहे हैं, मगर इसी बीच ईगल आईलैंड से पिगी आईलैंड पर बर्फ का गोला दागा जाता है। इस हमले से घबराकर पिगीज बर्ड्स के साथ हाथ मिलाने पर मजबूर हो जाते हैं। नौकर वहुति डा मूवी रिव्यु

वहां बर्ड्स भी विवश हैं, क्योंकि ईगल आईलैंड की लीडर जेटा (लेस्ली जोन्स)अपनी बर्फीली आबोहवा से परेशान होकर दोनों के आईलैंड पर कब्जा करना चाहती है। चूंकि दोनों की दुश्मन एक ही है, अतः दोनों अपने इस कॉमन शत्रु को मारने के लिए एकजुट होते हैं। इस मिशन में चक(जोश गैड) , बॉम्ब(डैनी मैकब्राइड), रेड (जेसन सुड़िकिस), चक की बहन सिल्वर(रेचल ब्लूम), पिगी आईलैंड का राजा लियोनार्ड (बिल हैडर) , माइटी ईगल, जैसे दोनों आईलैंड के बर्ड्स और पिगीज मिलकर भाग लेते हैं।

The Angry Birds Movie 2 Review

मिशन के दौरान माइटी ईगल इस राज का पर्दा फाश करता है कि जेटा उसकी एक्स मंगेतर है। दोनों की शादी होनेवाली थी, मगर ऐन वक्त पर माइटी कायरता दिखाकर अपने वादे से मुकर गया। रेड और सिल्वर इस मिशन के लीडर साबित होते हैं। मगर क्या बर्ड्स और पिगीज मिलकर जेटा के खतरनाक इरादों को रोक पाते हैं? इसके लिए आपको थिएटर में जाकर फिल्म देखनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here