Home मनोरंजन बिग बॉस 14 रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 आज रात बिग बॉस...

बिग बॉस 14 रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 आज रात बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर ?

हेलो दोस्तों आपका अपनी वेबसाइट देख न्यूज़ पर तहे दिल से स्वागत है। आज हम बात करने वाले हैं कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 के रिटन अपडेट यानी 1 फरवरी 2021 के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में। जिसमें हम आपको बताएंगे कि आज रात के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है ? तो दोस्तों जैसा कि आप ने आखिरी के एपिसोड यानी वीकेंड के वार में देखा की कैसे घर वालों के बीच के मुद्दे उठाए गए और वही राखी सावंत को करना पड़ा रुबीना के तीखे सवालों का सामना, तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है और जानते हैं आज के एपिसोड के बारे में।

Bigg Boss Season 14 Written Updates 1 February 2021 Who will be homeless from Bigg Boss house tonight? | बिग बॉस 14 रिटेन अपडेट 01.02.2021 आज रात बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर ?

आज रात बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर ?

कल रात आपने देखा की बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता के कारण 1 कंटेस्टेंट को घर से होना होगा बेघर। उसी के साथ साथ आज रात होगी इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट की शुरुआत। बिग बॉस आज रात बुलाने वाले हैं सभी कंटेस्टेंट को थिएटर रूम में एक-एक करके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


बिग बॉस ने सबसे पहले रुबीना को थिएटर रूम में बुलाया, और उन्होंने नाम लिखा अपने हस्बैंड अभिनव का। उसके बाद अभिनव को रूम में बुलाया गया और उन्होंने अपना नाम देखकर कुछ ना कुछ करने का डिसाइड किया। उनके बाद राखी, उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रही है कि वह दिल की सुने या दिमाग की।

राहुल की एंट्री होने के बाद अभिनव का नाम उन्होंने हटा दिया और पेज को खाली छोड़ दिया। वही अली के आने के बाद उन्होंने राहुल का नाम लिखा। सबसे आखिर में निक्की आती है और वह उनका नाम देखकर उन्हें एलिमिनेशन लिस्ट से बचाने के लिए डिसाइड करती है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आज रात कौन बिग बॉस के घर से बेघर होने वाला है। अगर आप रोजाना बिग बॉस से जुड़ी हुई लेटेस्ट खबरें और रिटन अपडेट पढ़ना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here