Home मनोरंजन Anupama 1st February 2021 Written Episode Update – आज रात अनुपमा के...

Anupama 1st February 2021 Written Episode Update – आज रात अनुपमा के एपिसोड में क्या होगा ? यहां जाने !

नमस्कार दोस्तों, आपका एक बार फिर स्वागत है आपकी अपनी वेबसाइट देख न्यूज़ पर, आज हम बात करने वाले हैं काफी पसंद किए जाने वाले टीवी सीरियल अनुपमा के रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में, जिसमें हम आपको बताएंगे कि आज रात के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है ? हम रोजाना आपके लिए अनुपमा रिटेन अपडेट लाते रहते हैं, जिसे पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

Anupama 1st February 2021 Written Episode Update - What will happen in tonight's episode of Anupama? | टीवी सीरियल अनुपमा के रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 के लेटेस्ट एपिसोड के बारे मेंAnupama 1st February 2021 Written Episode Update - What will happen in tonight's episode of Anupama? | टीवी सीरियल अनुपमा के रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में

Anupama Written Episode Update 1st Feb 2021 

आज रात अनुपमा टीवी सीरियल की एपिसोड की शुरुआत होती है जब काव्या और पाखी घर से जा रहे होते हैं और अनुपमा यह सोचकर दुखी होती है कि चाहे वनराज और काव्या उसके बारे में कुछ भी सोचे लेकिन वह उसकी बेटी की नजरों में गिरना नहीं चाहती। अगले दिन, जब अनुपमा और किंजल रसोई में होते हैं तो किंजल उसे डांस प्रैक्टिस के लिए पूछती हैं, लेकिन अनुपमा यह सुनकर शांत हो जाती हैं।

अनुपमा किंजल को उसके पहले दिन के लिए विश्व करती है और किंजल उसे बताती है कि वहां पर काव्या भी होगी। अनुपमा उससे कहती है कि वह एक समझदार लड़की है और हर काम अच्छे से कर सकती हैं। अनुपमा उसे यह भी बताती है उसने कभी ऑफिस नहीं देखा क्योंकि वनराज उसे लेकर नहीं गया।

Anupama 1st February 2021 Written Episode Update - What will happen in tonight's episode of Anupama? | टीवी सीरियल अनुपमा के रिटेन अपडेट 1 फरवरी 2021 के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में

अनुपमा रिटेन अपडेट

दूसरी तरफ वनराज दूसरी जॉब ढूंढने के लिए काव्या की मदद लेने से इंकार कर देता है। वनराज को उसके बॉस की कॉल आती है, काव्या उससे पूछती है कि बॉस ने क्या कहा ? वनराज बताता है कि ढोलकीया को वो फाइल चाहिए। काव्य वनराज को बताती है कि आज किंजल भी ऑफिस में आने वाली है।

दूसरी ओर जब लीला परितोष और किंजल को दही और शक्कर खिलाते हैं तो किंजल अनुपमा को उसके साथ ऑफिस चलने के लिए कहती है। वनराज और काव्या ऑफिस पहुंचते हैं और उनके पीछे किंजल और अनुपमा भी वहां आ जाते हैं। अनुपमा ऑफिस में अंदर आने से पहले चूमती है और कहती है कि वनराज ने अपनी जिंदगी के 27 साल यहां दिए हैं, इसके बाद एपिसोड की समाप्ति हो जाती हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में आगे क्या कुछ होने वाला है यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here