Home मनोरंजन Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10...

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस सीजन की थीम को अलग और हटकर रखा गया है। ऐसी खबर है की इस बार शो में सलमान खान की आवाज के साथ ही किसी महिला भी सुनाई देगी। बिग बॉस सीजन 13 में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। इस में हम बेहद ही दिलचस्प जानकारी लेकर है। इस बार मेकर्स ने शो को जबरदस्त हिट करवाने के लिए कई बड़े बदलाव किए है। तो चलिए अब जानते है की बिग बॉस सीजन 13 में क्या नया दिखेगा?

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव
Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव

बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव

1. जो खबर मीडिया न्यूज़ में चल रही है उसके मुताबिक इस बार बिग बॉस सीजन 13 की थीम हॉरर हो सकती है। शो के मेकर्स ने टीवी पर पहले से ही चल रहे हॉरर शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा करने का सोचा हो। टीवी पर इस समय चल रहे हॉरर शो की टीआरपी काफी बढ़िया है यही वजह हो सकती है की इस बार बिग बॉस के मेकर्स भी अपने शो में हॉरर का तड़का लगाने चाहते हो।

2. इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बना है। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने किया था। बता दें की ओमंग और उनकी पत्नी बिग बॉस का पिछले साथ सालों से सेट डिज़ाइन कर रहे है। उन्होंने बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था की बिग बॉस 13 का सेट लोनावला से शिफ्ट कर दिया गया है।

3. ऐसी खबर है की इस बार सलमान खान शो को किसी महिला के साथ होस्ट करते हुए नजर आ सकते है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब सलमान किसी महिला के साथ होस्ट करते हुए दिखेंगे। वैसे सलमान खान ने इससे पहले बिग बॉस सीजन 5 संजय दत्त के साथ शेयर कर चुके है।

4. खबर तो यह भी है की सलमान खान के अलावा जो आवाज शो में सुनाई देती है वह किसी महिला के साथ शेयर की जा सकती है। अभी तक बिग बॉस में अतुल कपूर ककी सुनाई देती रही है लेकिन सीजन 13 में उनके साथ किसी महिला की आवाज भी सुनाई दे सकती है।

5. पिछले कुछ सीजन में आम आदमी की एंट्री से शो को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी लेकिन इस बार आम आदमी शो नहीं होंगे। इस बार शो में केवल बड़ी हस्तियां ही भाग ले सकती है।

6. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार इस बार बिग बॉस के सीजन 13 में टीवी की कई सारी बहुएं नजर आ सकती है। टीवी पर बहु का किरदार एक्ट्रेस की काफी ज्यादा फैनफोल्लोविंग है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए ही सकता है की मेकर्स ने उन्हें शो में हिस्सा लेने का निमन्त्र दिया हो।

Bigg Boss 13 Contestant List with Photo: जानिए BB13 के घर कौन आ सकते है नजर? बिग बॉस सीजन 13 कंटेस्टेंट लिस्ट

7.’बिग बॉस’ से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। ट्वीट के मुताबिक सलमान खान ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे।

8.बिग बॉस 13 के प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि कंटेस्टेंट चार हफ्तों में ही फिनाले तक पहुंच जाएंगे। प्रोमो में सलमान टाइमिंग और फिनाले की बात कर रहे हैं। शो में 4 हफ्तों के बाद ही विनर ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी। इसमें कंटेस्टेंट के विश्वास को परखा जाएगा।

9. राखी सावंत ने एक वीडियो के जरिए खुलासा किया कि वह बिग बॉस 13 के प्रीमियर में नजर आएंगी। इस प्रीमियर में राखी छप्पन छुरी के गाने पर डांस करती दिखाई देंगी।

10. राखी सावंत शादी का दावा कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पति रितेश का दीदार नहीं करवाया है। एक इवेंट के दौरान राखी ने खुलासा किया था कि वह सलमान के शो में मीडिया से रितेश को रूबरू करवाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here