Home ज्योतिष उगादी 2019: जाने कब मनाया जाएगा ‘उगादी’ का त्यौहार

उगादी 2019: जाने कब मनाया जाएगा ‘उगादी’ का त्यौहार

Ugadi 2019 Date and Time in India: हर साल उगादी का त्यौहार चैत्र नवरात्रों के आस-पास मनाया जाता है| उगादी का पर्व विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश राज्य में मनाया जाता है| यह पर्व चैत्र महीने के प्रधम अर्ध चन्द्रमा के दिन मनाया जाता है| इस त्यौहार के साथ ही हिन्दू कैलेंडर में नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है| यह त्यौहार हर साल मार्च या अप्रैल के महीने मनाया जाता है| इस त्यौहार को लेकर कई मन्यताएँ मौजूदा है| वैसे तो यह त्यौहार भगवान ब्रह्मा जी को समर्पित है| ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार ग्रहण किया था|

उगादी 2019: जाने कब मनाया जाएगा 'उगादी' का त्यौहार

उगादी 2019 कब है?

उगादी को लेकर आंध्र प्रदेश के लोगों के खासा उत्साह रहता है| इस दिन सुबह जल्दी उठकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते है और घर के प्रवेश द्वार पर आम के पतों से साज सजावट की जाती है| इस दिन लोग नए कपड़े पहनते है, घरों में इस दिन स्वादिष्ट पकवान बनते है और मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है| तेलंगना राज्य में यह पर्व तीन दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है| इस दिन लोग भगवान को चमेली के फूलों का हर चढ़ाते है|

उगादी का पर्व बेहद ही शुभ माना जाता है| इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत की जा सकती है| ऐसी मान्यता है की उगादी के दिन से ही काल गड़ना की शुरुआत भी हो जाती है| ऐसा कहा जाता है की आज से 2054 वर्ष पहले महाराजा विक्रमादित्य ने सुसंगठित कर शकों को देश से निकल दिया था और उनके ही मूल स्थान पर अरब पर विजय प्राप्त किया था| ऐसी विजय की स्मृति में हिन्दू धर्म ने उगादी त्यौहार मनाया जाता है| तब से यह पर्व हर साल बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है|

चैत्र नवरात्रि 2019: जानिए! देशभर में किस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र

उगादी के त्यौहार की तैयारियां दो हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है| इस पर्व का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते है| इस त्यौहार पर लोग अपने घरों को दियो और लाइटों से सजाते है| इस दिन घरो में रंगोली भी बनाई जाती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here