Home ज्योतिष चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! देशभर में किस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! देशभर में किस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र

Chaitra Navratri 2023 Date, Time in India: चैत्र नवरात्रि कर त्यौहार अब बस शुरू होने जा रहा है| चैत्र नवरात्रि को धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद ही शुभ माना जाता है| चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में हिन्दू देवी दुर्गा माँ की आराधना की जाती है| पूरे भारत में नवरात्रि का पर्व बेहद ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है| इन नौ दिनों में लोग भोजन किए बिना दुर्गा माँ के अलग नौ रूपों की पूजा अर्चना करते है|

Navratri Special Top 10 Songs List 2023: नवरात्री भजन, जय माता दी गाने

चैत्र नवरात्रि 2019: जानिए! देशभर में किस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र

चैत्र नवरात्रि 2023 तारीख

इस साल चैत्र नवरात्रि 22 March 2023 से शुरू हो रहे है| चैत्र नवरात्रि का समापन 30 मार्च 2023 को होगा| चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में दुर्गा माँ के नौ रूपों की अलग- अलग दिन पूजा की जाती है| नवरात्रि के नौ दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिरात्रि माँ की पूजा की जाती है|

नवरात्र का त्यौहार साल में चार बार आता है लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का महत्व बेहद ही खास है| इस बार चैत्र नवरात्रि पर काफी अच्छा शुभ संयोग बन रहा है|

चैत्र नवरात्रि में बन रहे इन शुभ संयोग को धार्मिक दृष्टिकोण से काफी शुभ माना जा रहा है| चैत्र नवरात्रि पर माँ की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है| शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि का त्यौहार सबसे पहले भगवान श्रीराम ने समुद्र तट पर किया था| ऐसी मान्यता है की तभी से चैत्र नवरात्रि का त्यौहार मनाए जाने लगा|

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! कब है नवरात्र, घटस्थपना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व

चैत्र नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकि है| अगर आपने अभी तक चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खरीदारी नहीं की है| तो जल्दी करें| दुर्गा माँ के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान और पूरे श्रृंगार के साथ पूजा करना ना भूलें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here