Home ज्योतिष सावन 2018: इस तारीख से शुरू हो रहा है सावन का महीना,...

सावन 2018: इस तारीख से शुरू हो रहा है सावन का महीना, पहला सोमवार, महत्व

सावन 2018: इस तारीख से शुरू हो रहा है सावन का महीना, पहला सोमवार, महत्व: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब हिन्दू लोगों को सावन के महीने के शुरू होने का इंतजार है| आज हम आपको बताएँगे की इस साल यानि की 2018 में सावन का महीना कब से शुरू होगा होगा? नीचे इस पोस्ट में जानकारी दी गई है की सावन का पहला सोमवार कब है? सावन महीने में भगवान शिव और माता पारवती की पूजा अर्चना बढ़ी ही धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाज अनुसार की जाती है| सावन का महीना हिन्दू धर्म के लोगों के लिए बढ़ा ही पवित्र महीना होता है| इस साल सावन का महीना 30 दिनों है जिसमें 5 सोमवार आएँगे| पिछले साल सावन महीना 29 दिन का था और जिसमें 4 सोमवार आए थे|

सावन 2018: इस तारीख से शुरू हो रहा है सावन का महीना, पहला सोमवार, महत्व

सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है?

संक्रांति की गणना के अनुसार सावन का पहला सोमवार 16 जुलाई को था जो कल बीत गया| उत्तराखंड, नेपाल और अन्य पहाड़ी इलाकों में लोग संक्रांति की गणना को काफी महत्व है| लेकिन पूर्णिमा की गणना के मुताबिक सावन का पहला महीना 28 जुलाई से शुरू होगा और सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा| पूर्णिमा की गणना के अनुसार इस साल सावन के सोमवार चार होने जो इस तारीख को पढ़ेंगे 30 जुलाई, 6 अगस्‍त और 13 अगस्‍त और 20 अगस्त| जबकि संक्रांति की गणना के मुताबिक इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे और सावन का महीना 30 दिनों का होगा|

आज से शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा, पढ़िए! भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़े रोचक तथ्य

जानिए इस साल सावन का महीना क्यों खास है

संक्रांति की गणना की माने तो स्वान में रोटक व्रत लग रहा है| जिस साल सावन में 5 सोमवार आते है उस साल रोटक व्रत लगता है| जो व्यक्ति पांचो सोमवार के व्रत रखते है उनके भगवान शिव और माता पार्वती सभी प्रकार की इच्छाएं पूर्ण करते है|

सावन के महीने का क्या महत्त्व है

चैत्र महीने के पांचवे महीने को सावन का महीना माना जाता है| हिन्दू धर्म में सावन के महीने का एक विशेष महत्व है| शिवपुराण के मुताबिक, भगवान शिव ने सावन के महीने में ही माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में अपनाया था| ऐसी मान्यता है की सावन के महीने में भगवन शिव की आराधना करने वाली लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है| सावन के महीने में लड़किया व्रत रखती है और भगवान शिव से मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए से अनुरोध करती है| सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here