Home त्यौहार चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! कब है नवरात्र, घटस्थपना का शुभ मुहूर्त, पूजा...

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! कब है नवरात्र, घटस्थपना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए! कब है नवरात्र, घटस्थपना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व (Chaitra Navratri) भारत को त्योहारों का देश कहना कोई गलत बात नहीं होगी| भारत में रोजाना ही कोई ना कोई तीज-त्यौहार मनाया जाता है| भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग धर्म के लोग रहते है और हर धर्म के लोगों का त्यौहार आते ही रहते है| हिन्दुओं की संख्या भारत में सबसे अधिक है और हिंदू धर्म में सबसे अधिक त्यौहार मनाए जाते है| हिन्दुओ के इन्ही त्यौहार में से एक है चैत्र नवरात्रि का त्यौहार जो नौ दिनों तक चलता है और हर दिन हिन्दू देवी के अलग-अलग रूप की पूजा अर्चना की जाती है| इस साल चैत्र नवरात्री का पर्व 22 march 2023 से शुरू हो रहा है जिसके पहले दिन घटस्थापना करने की परंपरा है| चलिए जान लेते है चैत्र नवरात्री की तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व, पूजा सामग्री आदि के बारे में|

चैत्र नवरात्रि 2019: जानिए! कब है नवरात्र, घटस्थपना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व

चैत्र नवरात्रि 2023

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से ही हिन्दू धर्म के नए साल की भी शुरुआत हो जाती है| नवरात्र का त्यौहार साल में दो बार आता है| दोनों ही नवरात्र का अलग -अलग महत्व है| ऐसी मान्यता है की नवरात्रों में माँ की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है| नवरात्र के पहले दिन पूरे विधि-विधान से घटस्थापना की जाती है| घाट स्थापना का अर्थ है कलश की स्थापना करना| कलश की स्थापना शुभ समय में करना अच्छा माना जाता है|

चैत्र नवरात्रि की नौ देवियां और तिथियां

  • चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन 22 मार्च 2023 – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 – तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 – चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
  • चैत्र नवरात्रि छठा दिन 27 मार्च 2023 – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
  • चैत्र नवरात्रि सातवां दिन 28 मार्च 2023 – सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
  • चैत्र नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 – अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
  • चैत्र नवरात्रि नवां दिन 30 मार्च 2023 – नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी

ये हैं नवदुर्गा मां के प्रिय 9 भोग

  • मां शैलपुत्री को घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं.
  • मां ब्रह्मचारिणी को चीनी या पंचामृत से बनी मिठाई का भोग लगाएं.
  • मां चंद्रघंटा को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं.
  • मां कूष्मांडा को मालपुरा का भोग लगाएं.
  • मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं.
  • मां कात्यायनी को शहद और मीठा पान का भोग लगाएं.
  • मां कालरात्रि को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं.
  • मां महागौरी को नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं.
  • मां सिद्धिदात्री को चना हलवा पुड़ी और खीर का भोग लगाएं.

चैत्र नवरात्रि भोग

  • पान का भोग लगाएं.
  • मालपुए का भोग लगाएं.
  • गुड़ का भोग लगाएं.
  • नारियल का भोग लगाएं.
  • तिल का भोग लगाएं.
  • सूखे फल का भोग लगाएं.
  • मीठी खीर का भोग लगाएं.

चैत्र नवरात्र घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त आज यानी बुधवार से प्रात:काल से सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक ब्रह्म योग है आज, सुबह 09 बजकर 18 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक। 22 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है. शुभ मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गया है और केवल 7 बजकर 32 तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here