Home विश्व World’s Most Powerful Passport List 2021: जानिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट...

World’s Most Powerful Passport List 2021: जानिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट में भारत और पाकिस्तान की स्तिथि

World’s Most Powerful Passport List 2021: जानिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट में भारत और पाकिस्तान की स्तिथि दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट कौन-सा है? इसका जवाब कर होइ जानना चाहता है और हर देश का नागरिक चाहता है उसके देश का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की श्रेणी में गिना जाए। हर साल दुनिया के पॉवरफुल पासपोर्ट की लिस्ट जारी की जाती रही है और साल 2021 की सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में जहां भारत की स्तिथ काफी बेहतर है तो वही पाकिस्तान की स्तिथि इसके उलट यानि बेहद खराब है। तो चलिए अब जान लेते है की किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है।

World's Most Powerful Passport List 2020: जानिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट में भारत और पाकिस्तान की स्तिथि
World’s Most Powerful Passport List 2020: जानिए दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट में भारत और पाकिस्तान की स्तिथि

World’s Most Powerful Passport List 2021

दुनिया के सबसे ज्यादा पॉवरफुल पासपोर्ट की लिस्ट भारत की 84वां स्थान मिला है। भारतीय पासपोर्ट पर आप दुनिया के 58 देशों की यात्रा बिना वीजा कर कस्ते है। मोस्ट पॉवरफुल देशों की सूची में पहले स्थान पर जापान को रखा गया है वही पाकिस्तान को कम प्रभावशाली पासपोर्ट की लिस्ट में रखा गया है।

इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) के आंकड़ों के मुताबिक, हेनले ऐंड पार्टनर्स ने पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है, जिसमें देशों की रैंकिंग इस आधार पर की गई है कि पासपोर्टधारक को बिना वीजा के कितने देशों में एंट्री मिल सकती है।

दुनिया के 10 मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट्स

पायदान देश वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की संख्या
1 जापान 191
2 सिंगापुर 190
3 जर्मनी, दक्षिण कोरिया 189
4 फिनलैंड, इटली 188
5 डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन 187
6 फ्रांस, स्वीडन 186
7 ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड 185
8 बेल्जियम, ग्रीस, नॉर्वे, ब्रिटेन, अमेरिका 184
9 ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, माल्टा, न्यूजीलैंड 183
10 हंगरी, लिथुआनिया, स्लोवाकिया 181

 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 की रिपोर्ट इस साल भारतीय पासपोर्ट ने इस रैंकिंग में दो पायदान फिसलकर 82वें स्थान से 84वें स्थान पर खिसक गया है। इसके साथ मॉरिटेनिया और तजाकिस्तान भी 84वें पायदान पर हैं। भारत के मुकाबले चीन का पासपोर्ट ज्यादा पावरफुल है और यह 71वें पायदान पर है। अफगानिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे फिसड्डी पासपोर्ट है, जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट चौथा सबसे फिसड्डी पासपोर्ट है।

भारत के पासपोर्ट के साथ आप भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बॉब्वे, यूगांडा, ईरान तथा कतर सहित 58 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते है। कुछ ऐसे देश भी जहां पर वीजा-ऑन-अराइवल की जरूरत पड़ सकती है। इसका मतलब यह हुआ की वीजा-ऑन-अराइवल वाले देशों में वहां पर पहुंचने पर ही आपको वीजा मिल जाएगा।

दुनिया के सबसे फिसड्डी पासपोर्ट

पायदान देश वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की संख्या
1 अफगानिस्तान 26
2 इराक 28
3 सीरिया 29
4 पाकिस्तान, सोमालिया 32
5 यमन 33
6 लीबिया 37
7 नेपाल, फिलिस्तीन 38
8 उत्तर कोरिया, सूडान 39
9 कोसोवो, लेबनान 40
10 बांग्लादेश, कांगो, इरिट्रिया, ईरान 41

 

जाने सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरो के बारे में

दुनिया के सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट के साथ ही दुनिया के सबसे फिसड्डी पासपोर्ट की लिस्ट भी जारी की गई है। इसके पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे कई देशों के ऍम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here