Home विश्व चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्‍लादिमीर पुतिन, बोले- देश को ताकतवर...

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्‍लादिमीर पुतिन, बोले- देश को ताकतवर बनाऊंगा

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्‍लादिमीर पुतिन, बोले- देश को ताकतवर बनाऊंगा: व्लादिमीर पुतिन आज रूस के चौथी बार राष्ट्रपति बने| बता दें की तकरीबन दो दशक लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके पुतिन का सोमवार से छह वर्षों का चौथा कार्यकाल शुरू हुआ। रूस के संविधान की शपथ लेकर पुतिन ने कहा की- ‘रूस, उसके वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य करना मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं।’

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्‍लादिमीर पुतिन, बोले- देश को ताकतवर बनाऊंगा

आपको बता दें की पुतिन साल 1999 से रूस की सत्ता में बने हुए है| इस साल मार्च के महीने में हुए रूस के आम चुनाव में पुतिन को 76.7 फीसदी वोट मिले| पुतिन से रूस की जनता को उनपर एक बार फिर से भरोसा कर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद किया| पुतिन ने कहा की ‘हमने अपनी पितृभूमि के गौरव को पुन: जीवित किया है।’

पांचवी में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची का रेप, मुँह बंद रखने के लिए दिए 100 रूपये

देश का राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मेरी ये जिम्मेदारी बनती है की देश की ताकत और समृद्धि को हर संभव कोशिश करके बढ़ाया जाए| गौर करने वाली बात ये है की पुतिन का चौथा कार्यकाल एक ऐसे समय में शुरू होने जा रहा है| जब पश्चिम के साथ रूस के काफी तनावपूर्ण सम्बन्ध बने हुए है|

दो दिन पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया| ये लोग रूस में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे| यूरोपीय संघ ने रूस में हुई इस गिरफ़्तारी की आलोचना की|

बता दें की पुतिन ने अपने पिछले कार्यकाल दौरान साल 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया और सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष से सैन्य अभियान भी शुरू करवाया था| पुतिन ने अपने नए कार्यकाल के दौरान रूस में लोगों का जीवन स्तर सुधारने का वादा भी किया|

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2018 के एडमिट कार्ड हुए जारी

हालांकि, पुतिन ने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में कोई संकेत नहीं दिए हैं, जबकि यह स्पष्ट है कि अपना चौथा कार्यकाल पूरा होने के बाद संवैधानिक बाध्यताओं के कारण पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here