Home विश्व US Gun Violence Mass shooting in Washington CCTV Video | अमेरिका के...

US Gun Violence Mass shooting in Washington CCTV Video | अमेरिका के वाशिंगटन में सामूहिक गोलीबारी, कई लोगों की गई जान!

नमस्कार दोस्तों, संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक बार फिर बीती रात यानी सोमवार को अमेरिका के राजधानी के नजदीक हुई गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस घटना में मरने वालों की संख्या के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Vaishali Six Muslim Youths Caught | बिहार के हाजीपुर में पकडे गए 6 मुस्लिम युवक, साधु के रूप में घूम रहे थे

Breaking News in Hindi: US Gun Violence Mass shooting in Washington CCTV Footage Video | Multiple people shot in US News in Hindi, Gun violence in US, अमेरिका के वाशिंगटन में सामूहिक गोलीबारी, कई लोगों की गई जान!

US Gun Violence Mass shooting in Washington CCTV Video

संयुक्त राज्य अमेरिका से गोलीबारी की घटना का सामने आना कोई नई बात नहीं है।  अमेरिका में पिछले कई महीनों से लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही है। एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर वॉशिंगटन में बीती रात हुई गोलीबारी में कई लोगों की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कैपिटल हिल से कुछ की दूरी पर हुई।  ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने डीसी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता वीटो मैगियोलो के हवाले से बताया कि एफ स्ट्रीट नॉर्थ ईस्ट के 1500 ब्लॉक में सोमवार रात करीब 8:30 बजे गोलीबारी की जानकारी मिली।

पुलिस ने संख्या का नहीं किया खुलासा

इस घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कई लोगों के मारे जाने की सूचना दी है लेकिन पुलिस ने मरने वालों की संख्या का खुलासा नहीं किया है और अभी तक पीड़ितों में से किसी की पहचान नहीं की गई है। यहां तक की एक पुलिस प्रवक्ता अधिकारी सीन हिकमैन ने भी बस यही कहा कि इस गोलीबारी में कई लोग मृत पाए गए है।

15 राउंड गोलियों की आवाज सुनी

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार एक व्यक्ति जो घटनास्थल के पास मौजूद था उसने बताया कि उसने कम से कम 15 राउंड गोलियों की आवाज सुनी है। वही एक ट्वीट में खा गया है की पुलिस विभाग को 700 ब्लाक न्यूटन प्लेस एनडब्ल्यू और 200 ब्लाक ओगलथोरपे सेंट एनई के चौराहे से मिले। लेकिन आपको बता दे अभी तक इस पता नहीं चल पाया है की हल के दो ट्ववीट प्रारंभिक शूटिंग से जुड़े है या नहीं।

फ्लोरिडा में गोलीबारी में 7 लोग घायल

अभी हाल की घटनाओं की बात करे तो, फ्लोरिडा से ऑरलैंडो में भी रविवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई थी जिसमे 7 लोगो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस घटना पर सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक संदिग्ध हमलावर ने पिस्तौल निकली और भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here