Home विश्व Troops of Azerbaijan & Nagorno Karabakh Clash 3 killed News in Hindi...

Troops of Azerbaijan & Nagorno Karabakh Clash 3 killed News in Hindi | अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर छिड़ी जंग, ड्रोन हमले में 3 सैनिक की मौत

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर जंग से जुडी खबर सामने आ रही है। अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब दोनो के बीच एक बार जंग छिड़ गई है। नागोर्नो-कारबाख में दोनों देशो के बीच सैनिक झड़प हुई है और इस दौरन हुए ड्रोन हमले में तीन सैनिक मारे गए है, इसके साथ इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए है। आइए जानते है हमले के पीछे की वजह को।

Troops of Azerbaijan & Nagorno Karabakh Clash 3 killed News in Hindi, अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर छिड़ी जंग, ड्रोन हमले में 3 सैनिक की मौत, Azerbaijan and Armenia War News q
Azerbaijan and Armenia War News

Troops of Azerbaijan & Nagorno Karabakh Clash 3 killed News in Hindi

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है। लेकिन अब इस तनातनी ने एक बार फिर जंग का रूप ले लिया है। नागोर्नो-कारबाख  के एक इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई और इस झड़प के दौरान हुए ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेन्सी एपी ने इस बारे में विस्तार से जानकरी देते हुए बताया की, नागोर्नो-कारबाख के सैन्य अधिकारियो ने दवा किया है की अजरबैजान की आर्मी ने ड्रोन से हमला किया है। अधिकारियो के मुताबिक हमले में उनके 2 सैनिक मारे गए है और जबकि 14 बुरी तरह घायल हो गए है।

अजरबैजान ने लगाया आतंकी हमले का आरोप

वहीं दूसरी तरफ अजरबैजान ने आर्मीनियाई सैनिकों पर हमले का आरोप लगाया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आर्मीनियाई सैनिकों द्वारा अवैध आतंकी कार्यवाही करने की वजह से उनके देश का एक सैनिक मारा गया है और इसके बाद अजरबैजान ने जवाबी कार्यवाही करते हुए आर्मीनियाई सैनिकों के पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा की जवाबी हमले में अवैध आर्मेनियाई आतंकी मारे गए है और कुछ घायल भी हुए है। इस हमले के नागोर्नो-कराबाख के अलगाववादी नेता ने बुधवार को आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा कर दी है जिसके बाद पुरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

नागोर्नो-कराबाख विवाद

नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र को लेकर अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच विवाद काफी पुराना है। यह इलाका फिलहाल अजरबैजान में है लेकिन इस पर वर्ष 1994 से आर्मेनिया का नियंत्रण है। आपको बता दे इस क्षेत्र में साल 2020 में भी एक युद्ध हुआ था और जिस युद्ध में 6600 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यह जंग 6 हफ्तों तक चली थी जिसके बाद रूस ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों देशो के बीच शांति समझौता करवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here