Home विश्व पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018: शुरू हुई वोटों की गिनती, इमरान खान 2...

पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018: शुरू हुई वोटों की गिनती, इमरान खान 2 सीट पर आगे तो एनए-200 सीट से बिलावल भुट्टो चुनाव जीते

पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018: शुरू हुई वोटों की गिनती, इमरान खान 2 सीट पर आगे तो एनए-200 सीट से बिलावल भुट्टो चुनाव जीते: पाकिस्तान में आज हुए आम चुनाव का श्याम 6 बजे समापन हो गया| अब पाकिस्तान चुनाव आयोग चुनावों के परिणामों की घोषणा करने जा रहा है| बता दें की पाकिस्तान में केंद्र सरकार और 4 प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव हुआ| चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए 85 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया था| पाकिस्तान में आज हुए आम चुनाव में कई जगहों से हिंसा की घटना सामने आई| चुनाव पाकिस्तान के क्वेटा में एक बम धमाके में तकरीबन 35 लोगों के मारे जाने की खबर तो वही इस घटना में 60 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है| पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट नीचे पढ़े-

पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018: थोड़ी देर में शुरू वोटों की गिनती, जल्द आएँगे रुझान

पाकिस्तान चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट

पाकिस्तान की जनता और नेता दोनों के लिए ही आज 25 जुलाई का दिन बड़ा ही खास है| पाकिस्तान में आज नई सरकार के लिए मतदानो की गिनती जारी है| पाकिस्तान हो रहे आम चुनाव महिलाओं के लिए बड़े ही खास है| इस बार पाकिस्तान के आम चुनाव में 171 महिलाएं किस्मत आजमा रही है| इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तान में महिलाएं पहली बार चुनाव के मैदान में है|

  • 7:48 PM: इमरान खान एनए-53 सीट, इस्लामाबाद सीट पर 213 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 7:40PM पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान एनए-243 और एनए-131 सीटों से आगे चल रहे हैं।
  • 7:34 PM बिलावल भुट्टो ने एनए-200 सीट से जीत दर्ज की है।
  • 7:33 PM आसिफ अली जरदारी एनए-213 सीट से विजयी हुए हैं।
  • 7.31 PM पीटीआई दो सीटों पर आगे चल रही है।
  • 7.30PM पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया से बात की है। इस बीच पाकिस्तान में चीन के राजदूत ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए लोगों को बधाई दी है।
  • 7.15PM डॉन न्यूज के मुताबिक देश भर के निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना का काम शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतपेटियों से बैलेट पेपर निकाले जा रहे हैं। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू होंगे।

– पाकिस्तानी न्यूज़ पेपर डॉन की रिपोर्ट के अनुसार मतदान में घपलेबाजी की सूचना मिलने के बाद एक महिला समेत करांची से अलग-अलग पोलिंग बूथ से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

– पाकिस्तान के क्वेटा में आज मतदान के वक्त हुए हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली

– जियो न्यूज़ की खबर के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीपीपी के नेता सैयद फैजल सालेह हयात सुरक्षाकर्मियों से भीड़े| जिसके बाद उनके खिलाफ कारण बाताओ नोटिस जारी हुआ| उनके कल पाकिस्तान चुनाव आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है|

https://www.youtube.com/watch?v=x9isphj0Zc4

 

पाकिस्तान के चुनाव के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3,459 उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 272 सीटों चुनावी मैदान में है| वही पंजाब, सिंध बलूचिस्तान और खैबर – पख्तूनख्वा प्रांतीय असेंबली की 577 सीटों के लिए 8,396 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे है| मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई और श्याम 6 बजे तक चली| पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान और नवाज शरीफ की पार्टियों के बीच माना जा रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here