Home विश्व Coronavirus के बाद नए वायरस ले सकता है जन्म, अमेजन के जंगलों...

Coronavirus के बाद नए वायरस ले सकता है जन्म, अमेजन के जंगलों आ सकती है यह महामारी

हेलो दोस्तों, नमस्कार कोरोनावायरस सभी देश वाकिफ हो चुकी है, अधिकतर लोगों को बीमारी या वायरस के बारे में मालूम है। ऐसे कारण कई लाखों लोगों की जानें गई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ऐमेज़ॉन के जंगलों में एक नई महामारी पैदा होने की संभावना है ? यह जानकारी ब्राजील के पर्यावरणविद् डेविड लापोला चेतावनी के साथ दी है। उन्होंने कहा कि करोना वायरस प्रकोप के दौरान प्रचंड वनों को काटा जा रहा है, जिसके चलते ऐमेज़ॉन जंगलों में एक नई महामारी उत्पन्न हो सकती है। आगे हम आपको से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं, जिसे जाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Coronavirus के बाद नए वायरस ले सकता है जन्म, अमेजन के जंगलों आ सकती है यह महामारी

शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्रों के शहरीकरण से कई बड़ी महामारी आ सकती है। जो जानवरों से मनुष्य में फैलने में पूरी तरह से सक्षम है। अमेज़न के जंगलों में कई ऐसे ही वायरस मौजूद है जो इंसानों के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं, यह जानकारी जंगलों पर शोध कर रहे 38 वर्षीय लापोला ने दी है।

लापोला का कहना है कि दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन तेजी से समाप्त हो रहा है, और इस बात का अधिकतर लोगों को मालूम है। कुछ ही सालों के भीतर ऐमेज़ॉन के जंगलों में पेड़ों की कटाई मैं 85% की वृद्धि हुई है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किस तेजी के साथ ऐमेज़ॉन के जंगलों को हानि पहुंच रही है। इस साल काफी बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। जो आंकड़े अब हम आपको बताने वाले हैं उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, साल की शुरुआत से अब तक ऐमेज़ॉन की जंगल की कटाई 1200 किलोमीटर के क्षेत्र में की गई है। जबकि यह कटाई मानव स्वास्थ्य के लिए की गई है। अगर इसी प्रकार अमेजॉन के जंगलों की कटाई इसी तरह की गई तो आने वाले समय में हमें कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी देशों को पर्यावरण को लेकर खासा ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here