Home विश्व भारत और सेशल्स के बीच नौसैनिक अड्डा बनाने को लेकर बनी सहमति

भारत और सेशल्स के बीच नौसैनिक अड्डा बनाने को लेकर बनी सहमति

भारत और सेशल्स के बीच नौसैनिक अड्डा बनाने को लेकर बनी सहमति: भारतीय नौसेना के लिए आज का दिन काफी मायने रखता है और नौसेना ही नहीं बल्कि भारत के हर नागरिक के लिए आज का दिन एक अच्छी खबर लेकर आया है| आज सोमवार के दिन भारत और सेशल्स के बिच नौसैनिक अड्डे को बनाने को लेकर सहमति बन गई है| यह सहमति सेशल्स के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान बनी है| दोनों देशो ने एक दूसरे की परेशानी को देखते हुए इस पर सहमति बना ली है| जबकि इससे पहले भी इस मुद्दे पर सहमति बनी थी लेकिन कुछ समय पहले सेशल्स ने भारत के साथ अपने असम्पशन आइलैंड पर नौसैनिक अड्डा बनाने के समझौते बनाने के समझौते को रद्द करने का निर्णय कर लिया था|

भारत और सेशल्स के बीच नौसैनिक अड्डा बनाने को लेकर बनी सहमति

सेशल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा की हम एक-दूसरे के अधिकारों की मान्यता के आधार पर असम्पशन आइलैंड प्रॉजेक्ट पर मिलकर काम करने को लेकर सहमत हो गए है| भरा यात्रा पर आए सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने कहा की असम्पशन आइलैंड प्रॉजेक्ट पर चर्चा के बाद हम एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखते हुए इस पर एक साथ मिलकर काम करने को सहमत है|


भारत की यात्रा पर आने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने कहा ता की जब वह भारत आएँगे तो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ असम्पशन आइलैंड प्रॉजेक्ट को लेकर चर्चा करेंग| पहले सेशल्स का यह कदम भारत के कूटनीतिक प्रयासों की विफलता को दिखा रहा था लेकिन अब दोनों देशों के बीच सहमति बनने पर, भारत की कूटनीतिक और सामरिक तौर पर बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here