Home विश्व कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर: कनाडा के ओंटारियो में बॉम्बे भेल नाम के एक भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है। बता दें की इस धमाके में 15 लोग घायल होने की खबर है। वही तीन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता टीम भी घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गई हैं। साथ ही इस घटना में घायल लोगों को घटना स्थल पर ही इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम भी रवाना कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी कर दिया गया है|

कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

सनदके समय के मुताबिक यह धमाका रात करीब 10:30 बजे हुआ| जिस समय यह धमाका हुआ वह काफी लोग डिनर कर रहे थे| धमाके के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इलाके को खाली करवा कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है| कनाडा की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के सानुसार धमाके से पहले दो संदिग्ध लोगों ने वहां जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद वहां धमाका हो गया| पुलिस ने धमाके से पहले की सीसीटीवी वुटेज को देखा जिसमें दो संदिग्ध रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल होते हुए दिख रहे है|

 

पुलिस के अनुसार धमाके के तुरंत बाद ही दोनों संदिग्ध घटना वाली जगह से भाग गए| हुड वाली जैकेट पहने होने की वजह से दोनों संदिग्ध कर चेहरा नहीं दिख पाया है| इनमें से एक की लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच है, जिसकी उम्र 20 साल के आसपास लग रही है। धमाका किसने किया, क्या इसमें किसी संगठन का हाथ था इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here