Home विश्व American Girl Kidnapping Case News in Hindi | दिल्ली में किडनैप हुई...

American Girl Kidnapping Case News in Hindi | दिल्ली में किडनैप हुई अमेरिकी युवती, रचा था झठा खेल जाने कारण ?

नमस्कार दोस्तों, राजधानी दिल्ली में 23 वर्षीय अमेरिकी महिला के किडनैपिंग का मामला सामने आया है, दिल्ली पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर महिला का रेस्क्यू किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद सामने आया कि 23 वर्षीय युक्ति के पास पैसे खत्म हो गए थे, और अपने माता पिता से पैसे लेने के लिए लड़की ने यह अपनी किडनैपिंग का झूठा खेल रचाया, आगे की जांच में यह भी सामने आया कि अमेरिकन लड़की का वीजा भी खत्म हो चुका था, ऐसे में तय अवधि से ज्यादा दिन रुकने के लिए लड़की के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है, तो चलिए पूरा विवाद विस्तार में जानते है।

DSP Surender Singh Murder Case Haryana News in Hindi | अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरिंदर सिंह की मौत, माफिया ने चढ़ाया डंपर

American Girl Kidnapping Case News in Hindi, Delhi Police Opened A Surprising Story in American Girl Kidnapping Case | दिल्ली में किडनैप हुई अमेरिकी युवती, रचा था झठा खेल जाने कारण ?

American Girl Kidnapping Case News in Hindi

दिल्ली पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमेरिका की रहने वाली 23 साल की क्लो मैक्लॉघलिन 3 मई 2022 को दिल्ली आई थी, पूरे देश के कई अलग-अलग स्थानों पर घूमने गई, इसके बाद 9 जुलाई 2022 को अमेरिकी नागरिक सेवा में शिकायत दी कि एक शख्स ने उसके साथ मारपीट की और किडनैप करके उसका शारीरिक शोषण किया है, इसके बाद लड़की ने अमेरिका सिटीजन सर्विस को मेल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली में किडनैप हुई अमेरिकी युवती, रचा था झठा खेल जाने कारण ?

शिकायत दर्ज करने की बात यानी अगले दिन 10 जुलाई 2022 को लड़की ने अपनी मां से वीडियो कॉल करके अपने साथ आपबीती बताई, मां ने अपनी बेटी से और जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन तभी पीड़िता के साथ मौजूद शख्स ने वीडियो कॉल कट कर दिया, पीड़िता की मां ने इसके तुरंत बाद अमेरिका दूतावास से संपर्क किया, और अपनी बेटी के बारे में सब कुछ बताया, इसके बाद अमेरिकी दूतावास ने चाणक्यपुरी थाने में 15 जुलाई 2022 को अपराहन का मामला दर्ज कराया।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई, और मात्र 24 घंटे में इस मामले को सुलझा लिया गया। लड़की की लोकेशन पता लगाने के लिए Yahoo.com से वह आईपी एड्रेस पता किया, जिससे लड़की ने 9 जुलाई को अमेरिकी नागरिक सेवाओं को ईमेल भेजा था, इसके बाद एक के बाद एक परत खुलती चली गई और पूरा मामला सुलझ गया।

अमेरिकी लड़की ने खुद ही कबूल कर लिया कि उसने अपने अपहरण का ढोंग किया था, क्योंकि दिल्ली पहुंचने के कुछ दिनों के भीतर उसके पैसे खत्म हो गए थे, और पैसो के लिए उसने यह सब ढोंग किया। अमेरिकन लड़की का 6 जून 2022 को  पासपोर्ट और वीजा समाप्त हो गया था, और वह इतने समय से गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रही थी। आगे लड़की पर क्या करवाई होती है यह आने वाले दिनों में सामने आएगा। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

What is Solar Storm Alert in Hindi | आज पृथ्वी से टकरा सकता है सोलर तूफान, ब्लैकआउट और हवाई यात्रा हो सकता है बाधित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here