Home विश्व लीबिया: बंदूक से ज्यादा सड़क हादसों मारे गए लोग, 1 साल में...

लीबिया: बंदूक से ज्यादा सड़क हादसों मारे गए लोग, 1 साल में 2500 लोगों की मौत

लीबिया: बंदूक से ज्यादा सड़क हादसों मारे गए लोग, 1 साल में 2500 लोगों की मौत: लीबिया में लोग सबसे अधिक सड़क हादसों मारे जा रहे है| लीबिया में सड़को की हालत काफी खराब है| यह लोग आतंकी गतिविधि के मुकाबले सड़क हादसों में मारे जा रहे है| यहाँ पर सड़क हादसों में मरने वालो की संख्या देश में कुछ समय पहले हुए घरेलू संघर्ष में मरने वालो से कही अधिक है| लीबिया में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का सड़क दुर्घटना में मरने का कारण सड़क नियमों का पालन नहीं करना, खराब सड़के, वाहनों का सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरना| ये ऐसे कारण है जिन्होंने लीबिया की सड़को को हथियार से भी खतरनाक बना दिया है|

लीबिया: बंदूक से ज्यादा सड़क हादसों मारे गए लोग, 1 साल में 2500 लोगों की मौत

लीबिया के मध्य त्रिपोली में स्तिथ एक सार्वजनिक पार्क में सड़क हादसों में शामिल कारों का मलबा पड़ा है| इन कारों का मलबा साफ दर्शाता है की लीबिया में कितनी अधिक संख्या में सड़क हादसे हुए है| लीबिया के ग्रह मंत्रालय के परिवहन विभाग के अनुसार साल 2018 में पुरे देश में 4,115 सड़क हादसे हुए, जिसमें 2,500 लोग मारे गए और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए|

विभाग के प्रवक्ता कर्नल अब्देलनासर ऐलाफी ने कहा, “प्रति व्यक्ति जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के मामले में लीबिया सबसे ऊपर है.” पिछले साल सड़क हादसों में लीबिया में मारे गए लोगों की संख्या 2011 में देश के शासक मुअम्मार गद्दाफी को सत्ता से हटाने लिए शुरू हुए संघर्ष के बाद प्रति वर्ष मारे गए लोगों की संख्या से भी अधिक है|

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के हमले में एक ASI समेत 4 जवान शहीद, 2 घायल

विभाग के मुताबिक सड़क हादसों की मुख्य वजह तेज रफ़्तार से वाहन को चलाना है| लीबिया की आबादी 60 लाख के करीब है और यहाँ 45 लाख से अध्क वाहन है| लीबिया में पेट्रोल की कीमत बेहद ही कम है| सरकार के द्वारा पेट्रोल पर सब्सिडी दिए जाने के बाद यहाँ पर पेट्रोल की कीमत 0.15 दिनार (34.03 रुपये) है| यातायात विभाग के प्रमुख जनरल मोहम्मद हादिया ने बताया कि लीबिया में कुछ ध्वस्त सड़कों की मरम्मत “पिछले 60 वर्षों से नहीं हुई है” जिससे वह पूरी तरह नष्ट हो गई हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here