Home टेक Xiaomi Mi Redmi एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने...

Xiaomi Mi Redmi एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने का मौका

Xiaomi, Mi, Redmi एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने का मौका: Xiaomi Mi Redmi अब मोबाइल यूजर के लिए एक्सचेंज ऑफर लेकर आई है| इस एक्सचेंज ऑफर का कस्टमर एक कोड के माध्यम से इस्तेमाल कर पाएँगे| दरअसल जो लोग इस ऑफर का लाभ लेना चाहते है उन्हें कंपनी की तरफ इस कोड दिया जाएगा| इस कोड के माध्यम से आप अपने फोन को क्सिओमी के नए स्मार्टफोन के साथ बदल सकते है|

Xiaomi Mi Redmi एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने का मौका

Xiaomi Mi Redmi एक्सचेंज ऑफर

बता दें की कंपनी ने इस ऑफर के लिए कैशिफाई कंपनी के साथ एक करार किया है| पहले केवल mi होम पर ही फोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन दिया गया था, लेकिन अब कम्पनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी फोन को एक्सचेंज किया जा सकता है| कंपनी ने दावा किया है की एक्सचेंज ऑफर पर जो लोग अपने फोन को एक्सचेंज करना चाहते है उन्हें उनके फोन की एक दम सही वैल्यू मिलेगी, वो भी वर्तमान मार्किट के हिसाब से| mi की वेबसाइट पर इस एक्सचेंज ऑफर से जुडी पूरी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है|

Xiaomi Redmi Note 5 और नोट 5 प्रो भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में

कंपनी की वेबसाइट www.mi.com पर जाए।

साइट के होम पेज पर आपको ऊपर की साइड कई प्रकार के ऑप्शन मिलेंगे| इनमें से सपोर्ट वाला ऑप्शन चुने|

सपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन खुल जाएँगे| एक्सचेंज ऑफर के लिंक पर क्लिक करें|

लिंक पर क्लिक करने के बाद Evalute My Phone का ऑप्शन मिलेगा| इस लिंक पर भी क्लिक करे|

इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा|

जिस पर आपको कई कंपनियों के लोगो दिखाई देंगे| उस लोगो पर क्लिक करे जी कंपनी का आपका फोन है|

ऐसा करने के बाद इस लिस्ट खुल जाएगी, इस लिस्ट में शामिल सभी फोन के मॉडल को कंपनी के एक्सचेंज ऑफर के तहत बदला जा सकता है|

अपने फोन को चुने|

नोट: mi के एक्सचेंज ऑफर के तहत सभी कंपनियों के फोन को एक्सचेंज नहीं किया जा रहा है|

एक मॉडल के सेलेक्ट करने के बाद एक न्यू पेज ओपन होगा, जिसमे उस फोन की कीमत बताई गई होगी|

अगर आप फोन को एक्सचेंज करना चाहते है तो अपने फोन का IMEI नंबर की जानकारी दें|

फालतू मेल से छुटकारा पाने का आसान तरीका, ऐसे करे मेल को डिलीट एक साथ

आपको इसके लिए mi.com फेसबुक या mi पर नया अकाउंट बनाकर लॉगिन करना है। इसके बाद जैसे ही आप IMEI नंबर डालकर टर्म एंड कंडीशन एक्सेपट करेंगे। आपका एक्सचेंज कोड जेनेरेट हो जाएगा।
यह एक्सचेंज कूपन किन स्मार्टफोन्स पर काम करेगा, इसकी जानकारी भी दी गई होगी। इसके साथ ही यह कब से कब तक वेलिड रहेगा इसकी जानकारी भी इसके साथ मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here