Home टेक Upcoming Launch in India on Aug & Sep 2021 – अगले हफ्ते...

Upcoming Launch in India on Aug & Sep 2021 – अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार गैजेट्स, जाने जानकारी !

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Upcoming Launch in India on Aug & Sep 2021 के बारे में, वैसे तो अगस्त में कई स्मार्टफोन और डिवाइस साथ ही साथ एप्लीकेशन लांच हुए। अगस्त महीने को समाप्त होने में अभी भी 2 दिन बचे हैं, लेकिन अभी भी कुछ डिवाइस के लॉन्चिंग बाकी है। जी हां, अगस्त के अंत तक और सितंबर की शुरूआत में अभी कई और ऐसे गैजेट्स हैं जो जल्द ही लांच होने वाले हैं। यह डिवाइस अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले हैं, इन डिवाइस के लिए आपको और इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सवाल यह है की आखिरकार यह डिवाइस कौन से है ? वह जानने के लिए आपको लेख अंत तक पढ़ना होगा।

Upcoming Launch in India on August and September 2021 Details in Hindi | अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार गैजेट्स, यहां जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच को इसी महीने 30 अगस्त 2021 को लांच किया जायेगा। Fossil Gen 6 2019 के फॉसिल जनरल 5 के उत्तराधिकारी के रूप में आएगा। इस स्मार्ट वॉच में आपको स्नैपड्रैगन वेयर 4100+ प्रोसेसर मिलता है। अगर आप इस स्मार्टफोन के बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप गूगल या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जान सकते है।

Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन

जैसा की आप सभी को मालूम है सैमसंग कंपनी ने मार्किट में गैलेक्सी ए52एस 5जी (Galaxy A52s 5G)  स्मार्टफोन को पहले ही लांच कर दिया है, लेकिन सैमसंग कंपनी भारत में बुधवार यानी 1 सितंबर 21 को इसका अनावरण करने के लिए तैयार है।  इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलता है। डिस्पले साइज 6.5 इंच है, जो Amoled डिस्प्ले  है। इस स्मार्टफोन में आपको कई शानदार फीचर मिलने वाले है, जो आप चंदन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर पढ़ सकते हैं।

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को भारत में 3 सितंबर 2021 को लॉन्च किया जाएगा, अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  Redmi 10 Prime एक रीबैज Redmi 10 है। Redmi 10 Prime के साथ, निर्माता ईयरबड्स की एक नई पेयर की भी घोषणा भी करने वाला है। टेक न्यूज़ और लेटेस्ट स्मार्टफोन रिव्यु हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here