Home टेक Huawei Smart Screen V98 Smart TV Review in Hindi – हुआवई कंपनी...

Huawei Smart Screen V98 Smart TV Review in Hindi – हुआवई कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Huawei कंपनी के अब तक के सबसे बड़े स्मार्ट टीवी के बारे में, हुआवई कंपनी ने 98 इंच का डिस्प्ले वाला Huawei Smart Screen V98 स्मार्ट टीवी (Smart TV) मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह स्मार्ट टीवी अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी है। आज हम जाने वाले हैं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, उपलब्धता इत्यादि जानकारी, यह सब जाने के लिए पढ़ते रहे Huawei Smart Screen V98 Smart TV Review in Hindi.

Huawei Smart Screen V98 Smart TV Review in Hindi - Huawei's biggest smart TV ever, know price specification features and More Information | Huawei ने लॉन्च किया अब तक का अपना सबसे बड़ा टीवी

Huawei Smart Screen V98 Smart TV Review in Hindi

Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 में आपको 98-इंच का 4K डिस्प्ले मिलती है, जो एंटी-ग्लेयर तकनीक को स्पोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी में आपको 3840×2160 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन और 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। जो की इस स्मार्ट टीवी को बेहद खास बना देता है, यूजर इस स्पेसिफिकेशन से बेहद खुस होने वाले है।

Huawei Smart Screen V98 TV के स्पेसिफिकेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दे की 3/7 Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 टीवी Huawei कंपनी के अपने Harmony OS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वही इसमें आपको 24 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल AI कैमरा भी मिलता है, जिसकी सहायता से आप वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें DTS और डॉल्बी डुअल डिकोडिंग के लिए सपोर्ट और कास्टिंग के लिए सपोर्ट (Huawei) भी है।

Huawei कंपनी ने अपने इस स्मार्ट टीवी में अपने ही स्मार्ट फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम Harmony OS 2 इस्तेमाल किया है। स्मार्ट टीवी को त्यार करते समय लोगो की आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है, जी हां, दोस्तों आपको बता दे की इस स्मार्ट टीवी में लो ब्लू लाइट आई प्रोटेक्शन फिल्टर है, जो आपकी आँखो को सुरक्षित रखेगा।

इस स्मार्ट टीवी के सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Huawei स्मार्ट स्क्रीन V98 कंपनी के HarmonsOS 2 पर चलता है। स्मार्ट टीवी को wifi से कनेक्ट करने के बाद आप अन्य डिवाइस से भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, कैसे की Google Mini, Google Home, Alexa इत्यादि।

Huawei Smart Screen V98 TV Price

Huawei Smart Screen V98 Smart TV को अभी फ़िलहाल चीन के बाजार में लांच किया गया है, जहां पर इस स्मार्ट टीवी की कीमत  CNY 29,999 रखी गई है, जो भारतीय रुपया के हिसाब से 3.45 लाख रूपये का है। चीन में इस स्मार्ट टीवी की डिलीवरी 12 अगस्त 2021 से शुरू होने जा रही है, लेकिन इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा ? अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं है, अभी भारतीय यूजर को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स और स्मार्टफोन रिव्यु हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here