Home खेलकूद क्रिकेटर विराट कोहली और एथलीट मीराबाई चानू को मिला इस साल ‘खेल...

क्रिकेटर विराट कोहली और एथलीट मीराबाई चानू को मिला इस साल ‘खेल रत्न पुरस्कार’

क्रिकेटर विराट कोहली और एथलीट मीराबाई चानू को मिला इस साल ‘खेल रत्न पुरस्कार’: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और भारत्तोलक खिलाड़ी मीराबाई चानू को इस साल राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है| इन दोनों खिलाड़ियों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से आज मंगलवार को दिया गया| राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

क्रिकेटर विराट कोहली और एथलीट मीराबाई चानू को मिला इस साल 'खेल रत्न पुरस्कार'

साल 1991-92 में पहली बार इस पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था| बात करें क्रिकेट के खिलाड़ियों की तो विराट कोहली तीसरे ऐसे खिलाड़ी है जिन्हे खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है| कोहली से पहले इस अवार्ड को सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में यह अवार्ड दिया जा चूका है|

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में धोनी कर रहे है कप्तानी, ये रहा फैंस का ट्विटर पर रिएक्शन

कोहली के अलावा इस पुरस्कार से एथलीट मीराबाई चानू को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया| वह भी तीसरी भारोत्तोलक है| जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है| इससे पहले साल 1994–1995 में कर्णम मल्लेश्वरी और साल 1995-96 में एन कुंजुरानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था| राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कर्णम मल्लेश्वरी ही है|

विराट कोहली और मीराबाई चानू के साथ-साथ इस पुरस्कार को 36 और खिलाड़ियों को दिया गया| भारत सरकार के द्वारा खेले के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा पुरस्कार है| इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली मीराबाई 35वीं और विराट 36वें खिलाड़ी है|

इस पुरस्कार को साल 2008 और 2014 में किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया गया| लेकिन साल 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पीवी सिंधू, दीपा कर्माकर, जीतू राय, साक्षी मलिक को एक साथ इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

इस पुरस्कार के पाने वाले खिलाड़ियों को एक पदक, प्रमाणपत्र और साढ़े सात लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here