Home खेलकूद अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में धोनी कर रहे है...

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में धोनी कर रहे है कप्तानी, ये रहा फैंस का ट्विटर पर रिएक्शन

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में धोनी कर रहे है कप्तानी, ये रहा फैंस का ट्विटर पर रिएक्शन: एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में आज भारत अपना अंतिम मैच खेल रहा है| भारत का मैच अफगानिस्तान की टीम के साथ हो रहा है| आज के मैच से पहले टीम इंडिया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर आई| यह अच्छी खबर है की आज के मैच में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे| इस खबर में के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस काफी अपनी खुशी को बयां करते नहीं रुक रहे है| वैसे तो एशिया कप के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था लेकिन आज के मैच में रोहित की जगह टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है|

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में धोनी कर रहे है कप्तानी, ये रहा फैंस का ट्विटर पर रिएक्शन

काफी अरसे के बाद धोनी के फैंस उन्हें मैदान पर कप्तानी करते हुए देखकर काफी खुश है| बता दें की धोनी अपने करियर में आज 200वें वनडे कर एक रिकॉर्ड भी बना दिया है| एमएस धोनी 696 दिनों के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे है| 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले वह एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए है| इससे पहले आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और न्यूज़ीलैंड के फ्लेमिंग ने यह कारनामा कर चुके है|

एमएस धोनी ने आज कप्तानी कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है| क्रिकेट के इतिहास में आज तक 200 वनडे से अधिक मैचों में केवल दो ही खिलाड़ियों ने कप्तानी की थी जिसमें अब महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हो गया है| बता दें की ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग (230 वनडे) और न्यूजीलैंड खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग (218 वनडे) कर पहले ही यह कारनामा कर चुके है| अब धोनी ने यह कारनामा कर दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए गए है|

 धोनी के आज के मैच में कप्तानी से ट्विटर पर धोनी उनके फैंस की बदौलत ट्रेंडिंग में चल रहे है| धोनी के कप्तान बनने खुश है और वह धोनी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दें रहे है| कैप्टन कूल के नाम जाने जाने वाले धोनी के लिए के फैंस ट्विटर पर ‘The Boss Is Back.’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपनी खुशी बयां कर रहे है|

एशिया कप 2018 पॉइंट्स टेबल: Asia Cup अंक तालिका में जाने किस टीम ने कितने मैच जीते

इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय टीम| आज अपना औपचारिक मैच खेल रही है| आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आराम दिया गया है| टीम के कप्तान और उपकप्तान को आराम देने के कारण की महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कमान सौंपी गई है| आज के मैच के लिए भारतीय टीम में पांच बदलाव किए गए है|

धवन और रोहित के स्‍थान पर केएल राहुल और मनीष पांडे को प्‍लेइंग इलेवन में स्‍थान दिया गया. इसके अलावा भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया, इनके स्‍थान पर दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को जगह मिली. इस मैच के जरिये चाहर अपने वनडे करियर का आगाज कर रहे है. धोनी ने अब तक 199वनडे में भारतीय टीम की कप्‍तानी की थी, इस मैच के जरिये उन्‍हें 200वें वनडे में भारतीय टीम की कप्‍तानी का मौका मिला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here