Home खेलकूद वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम घोषित

वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम घोषित

Sri Lanka Players List, Squad, ICC Cricket World Cup 2019: क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज अब बस होने ही वाला है| इससे पहले सभी टीमें अपनी 15 सदस्यी टीम घोषित करने में लगी हुई है| ऐसी क्रम में अब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के 15 सदस्यी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है| श्रीलंका के राष्‍ट्रीय चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है| तकरीबन 5 साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले दिमुथ करुणारत्‍ने को टीम का कप्तान बनाया गया है|

वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम घोषित

श्रीलंकाई टीम में मिलिंडा सिरिवर्दना, जैफ्री वॉन्‍डरसे और जीवन मेंडिस टीम में वापसी हुई है। सिरिवर्दना और वॉन्‍डरसे ने आखिरी बार 2017 अक्‍टूबर में वन-डे मैच खेला था। वहीं जीवन मेंडिस ने 2015 में अफगानिस्‍तान के खिलाफ मुकाबला खेला था।

हालांकि, निरोशन डिकवेला, दनुष्‍का गुनाथिलाका, दिनेश चंडीमल, उपुल थरंगा और अकिला धनंजर अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। ओशाडा फर्नांडो, एंजेलो परेरा, कसुन रजित और वानिंडु हसरंगा को विश्‍व कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा से एक दिन पहले ही दिमुथ करुनारत्‍ने को श्रीलंका की वन-डे टीम का कप्‍तान चुना था| इस खिलाड़ी ने 17 वनडे मैच खेले है और जिनमें उनकी औसत 15.83 की रही है। करुणारत्‍ने का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 60 रन रहा। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज का हाल ही में टेस्‍ट क्रिकेट में प्रदर्शन दमदार रहा था। करुणारत्‍ने को हाल ही में नशा करके गाड़ी चलाने के जुर्म में कड़ी सजा भुगतना पड़ी थी। उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया और इसके अलावा उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित

बीते कुछ समय में श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान में बदलाव होते रहे है| पिछली चार वनडे सीरीज में श्रीलंका अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की थी| एंजेलो मैथ्‍यूज, दिनेश चंडीमल और लसिथ मलिंगा श्रीलंका की कमान संभाल चुके है|

WC 2019 के लिए 15 सदस्यी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम घोषित

श्रीलंका की 15 सदस्यी टीम– दिमुथ करुणारत्‍ने, अविष्‍का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिल, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डी सिल्‍वा, जैफ्री वॉन्‍डरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस और मिलिंडा सिरिवर्दना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here