Home खेलकूद टेस्ट करियर के पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक,...

टेस्ट करियर के पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक, ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

टेस्ट करियर के पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक, ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम: भारत और वेस्ट इंडीज टेस्ट सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इतिहास रच दिया है| बता दें की पृथ्वी शॉ यह पहले टेस्ट करियर मैच था जिसमें उन्होंने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है| डेब्यू मैच में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है| टेस्ट मैच के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय है| इससे पहले यह कारनामा साल 1990 में सचिन ने किया था|

टेस्ट करियर के पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक, ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

अपने ही मैच में पृथ्वी वेस्ट इंडीज के खिलाफ अटैकिंग मोड में नजर आए| मैदान पर उनके खेल से ऐसा लग ही नहीं रहा था की वह अपना पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेल रहे है| बिना किसी दबाव के उन्होंने एक अच्छी पारी खेली| कप्तान विराट कोहली ने तालियां बजाकर पृथ्वी को उनके पहले टेस्ट शतक की बधाई दी| इस समय सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पृथ्वी शॉ ट्रेंड में चल रहा है| ट्विटर पर लोग उन्हें अपने अंदाज में बधाई दे रहे है| एक यूजर ने लिखा की नए स्टार का जन्म हुआ है|

पृथ्वी शॉ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने| इनसे पहले यह कारनामा सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1990 में किया था| उस समय सचिन की उम्र 17 साल 112 दिन थी| वही पृथ्वी शॉ ने पहले टेस्ट शतक 18 साल 329 दिन की उम्र में लगाया| इस रेस में तीसरे पायदान पर कपिल देवका नाम है जिन्होंने यह कारनामा (20 साल 21 दिन) और चौथे नंबर पर अब्बास अली बेग (20 साल 131 दिन) हैं|

बात करे इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट की तो पृथ्वी शॉ चौथे ऐसे खिलाडी है जिन्होंने इतनी कम उम्र में शतक लगाया| उनसे पहले बांग्लादेश के मोहम्मद अश्रफुल, मसाकाज्दा, सलीम मलिक भी यह कारनामा कर चुके है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here