Home खेलकूद MS Dhoni के Press Conference करने की खबर निकली अफवाह, सोशल मीडिया...

MS Dhoni के Press Conference करने की खबर निकली अफवाह, सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुई धोनी के संन्यास की खबर

MS Dhoni के Press Conference करने की खबर निकली अफवाह, सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुई धोनी के संन्यास की खबर Cricket Retirement News टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्या आज संन्यास लेने की घोषणा करने वाले है? आज सुबह से ही जब से यह खबर सामने आई है की टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है जब से ही सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। भारत को विश्व कप जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। जिनके फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में मौजूद है। भारतीय टीम के एकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट को जिताया है। धोनी को दुनिया के सबसे बेस्ट मैच फिनिशर के रूप में भी जाना जाता है।

MS Dhoni Press Conference Live Update: क्या आज महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे?
MS Dhoni Press Conference Live Update: क्या आज महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे?

MS Dhoni Press Conference Rumor

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यांस लेने की अफवाह उस समय से चल रहे है जब से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल मैच में रन आउट हो गए थे। इसके बाद दो मौके ऐसे आए जब टीम में अपना चयन नहीं करने के लिए खुद धोनी ने बीसीसीआई को पत्र लिखा। उन्होंने बोर्ड से उनका चयन नहीं करने की अपील की थी।

ट्विटर पर लगातार ये दावा किया जा रहा है कि धोनी शाम को 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करेंगे. हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

MS Dhoni Retirement News Rumors on Social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- इस मैच को नहीं भूल सकता. स्पेशल नाइट. उन्होंने लिखा कि इस मैच में मुझे इन्होंने फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था. ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 का था, जो क्वॉर्टर फाइनल की तरह था. इस मैच में धोनी कप्तानी कर रहे थे. भारत इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल किया था. कोहली ने अपने ट्वीट में धोनी को भी टैग किया है।

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर साफ से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आज शाम को होने वाली धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सब कुछ साफ़ हो पाएगा। ट्वीटर पर भी महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट ट्रेंड कर रहा है. इसके चलते उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही स्पष्ट होगा कि धोनी संन्यास लेंगे या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here