Home खेलकूद हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी: 38 साल के हुए माही, धौनी ने...

हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी: 38 साल के हुए माही, धौनी ने ऐसे मनाया बर्थडे, वीडियो हुआ वायरल

हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी: 38 साल के हुए माही धौनी ने ऐसे मनाया बर्थडे, वीडियो हुआ वायरल :- टीम इंडिया को एक नए मुकाम पर ले जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए है। आज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। क्रिकेट के फैंस के लिए महेंद्र सिंह एक नाम नहीं है उनके लिए धोनी उससे कही बढ़कर है। आज धोनी के फैंस दुनियाभर में मौजूद है। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक के लिए मरते है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए है जिसे तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए टेडी खीर है।

महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस प्यार से माही कहकर पुकारते है। जब क्रिकेट के मैदान पर धोनी उतरते है तो स्टेडियम में धोनी धोनी की आवाज गूंज रही होती है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप और एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान पर होते है तो सामने वाली टीम परेशान ही रहती है।

हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी

 

धोनी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी समय तक कड़ी मेहनत की है। उनके जीवन पर बॉलवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है। जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया। महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के बारे में हर कोई जानना चाहता है। उनके फैंस जानना चाहते थे की आखिर महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। उनकी बायोपिक मूवी में दिखाया गया है। कैसे एक असाधारण टिकट कलेक्टर से धोनी टीम इंडिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

Happy Birthday Mahi Bhai

 

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया एक एकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी वर्ल्ड टी20 चैंपियन, क्रिकेट वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियन्स ट्रोफी का ख़िताब जीता है।

38 साल के हुए Dhoni

महेंद्र सींग धोनी को उनके शांत व्यव्हार की वजह से कैप्टन कूल कहा जाता है। मैदान हो या मैदान के बाहर परिस्तिथि उनके पक्ष में हो या फिर विपक्ष में धोनी हमेशा चीजों को अच्छे से संभालते है। धोनी की विकेटकीपरिंग के सभी दीवाने है। जब भी धोनी विकेट के पीछे होते है तो खिलाड़ी हमेशा बड़ा चौकना रहता है लेकिन धोनी ने मौको पर बल्लेबाजों को चकमा देकर उन्हें आउट किया। धोनी को शुरू से ही बाइक का बड़ा शोक है। आज उनके घर में छोटी से लेकर बड़ी कई सारी बाइक मौजूद है।

महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर सेलेब्रटी और उनके फैंस उन्हें अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here