Home मनोरंजन ‘फिल्म 83’ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक देखकर चौंक गए लोग, 83...

‘फिल्म 83’ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक देखकर चौंक गए लोग, 83 Film First Look Poster

‘फिल्म 83’ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक देखकर चौंक गए लोग, 83 Film First Look Poster :- फिल्म ’83’ के मेकर्स ने इसका एक पोस्टर जारी किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 83 का कुछ समय पहले ही पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें की इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल निभा रहे है। 83 मूवी के फर्स्ट पोस्टर में रणवीर सिंह को देख हर कोई चौंक गया है। रणवीर सिंह की चारों तरफ खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह हुबहु कपिल देव लग रहे है।

जैसे ही फिल्म का पोस्टर जारी हुआ लोगों ने इस पोस्टर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दी। अब तक 83 के पोस्टर को हजारों लाइक चुके है। लोग रणवीर सिंह की तरफ करते नहीं रुक रहे है। कई लोग तो उन्हें नई जनरेशन का सबसे प्रतिभाशाली एक्टर बता रहे है। एक यूजर ने लिखा- ‘ये तो सब एक्टर्स का बाप है।’

‘फिल्म 83’ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक पोस्टर

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ हो रही है। रणवीर के फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘रणवीर सिंह 83 से एक स्तर ऊपर निकल गए हैं।’ तो दूसरे फैन ने लिखा है, ‘ऐसा कोई कैरेक्टर नहीं तो रणवीर सिंह न कर सके।’

कबीर खान के द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। साल 1983 ही वह साल है जब भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। भारत ने वर्ल्ड जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उस दौर में भारतीय टीम कही से भी वर्ल्ड की दावेदार नहीं लग रही थी उसने वर्ल्ड जीतकर दुनियाभर में नाम कमा लिया था। इस टीम के कप्तान कपिल देव थे।

83 Film First Look Poster

कपिल देव और उनकी टीम के सदस्यों ने विश्व कप ट्रॉफी जीतकर क्रिकेट के जानकारों को हैरान परेशान कर दिया था। फिल्म में रणवीर सिंह तो कपिल देव के अवतार में नजर आएंगे ही लेकिन दीपिका पादुकोण भी रूमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here