Home खेलकूद 1st Gold Medal For India CWG 2022 | मीराबाई ने दिलाया भारत...

1st Gold Medal For India CWG 2022 | मीराबाई ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक, जानिए दूसरे दिन केसा रहा भारत का प्रदर्शन

नमस्कार दोस्तों, बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा रहा। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की दूसरे दिन 4 पदक जीते। हालांकि दूसरे दिन कुछ निराश करने वाले परिणाम भी सामने है जहां महिला टेबल टेनिस टीम का क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वही स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कुल मिलाकर भारत के लिए दूसरा दिन अच्छा रहा। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम 2022 (CWG Day 2) में भारत के दूसरा दिन का प्रदर्शन।

Actor Rasik Dave Death News In Hindi | महाभारत में ‘नंदा’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रसिक दवे का निधन , लंबे समय से थे बीमार

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket Gururaja Birmingham Updates Hindi, 1st Gold Medal For India CWG 2022, मीराबाई ने दिलाया स्वर्ण

1st Gold Medal For India CWG 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार बीता। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत के खाते में कुल 4 पदक आए। इसमें सबसे बड़ी बात यह रही की भारत को यह चारो पदक वेटलिफ्टिंग में मिले। जिस 4 पदक में से मीराबाई ने भारत के लिए इस साल का पहला स्वर्ण पदक (1st Gold Medal For India CWG 2022) जीता। वहीं, संकेत और बिंदियारानी देवी दोनों ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक हासिल किया। इन सकारात्मक नतीजों के अलावा कुछ निराशाजनक नतीजे भी सामने आए। दूसरे दिन भारत की महिला टेबल टेनिस टीम को क़्वार्टर फाइनल में हर का सामना करना पड़ा और स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक में शिकस्त का सामना करना पड़ा। आपको बता दे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीत पाया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत के दूसरे दिन का प्रदर्शन

  • भारत की तरफ से पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। बर्मिंघम में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
  • वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में संकेत ने रजत पदक अपने नाम किया, जो कि भारत का पहला पदक है।
  • इसके बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को दूसरा पदक मिला जो कि गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में 259 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया
  • चौथा पदक भी भारत को वेटलिफ्टिंग में ही मिला जिसमे बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया।
  • बैडमिंटन में मिक्स टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
  • महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
  • भारतीयों की महिला टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया।
  • 14 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत सिंह को राउंड ऑफ 32 में मिली हार।
  • बॉक्सिंग: हसमुद्दीन आसान जीत से टॉप-16 में।
  • लॉन बॉल: भारत-माल्टा का मैच टाई।
  • स्क्वैशः सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स में राउंड ऑफ 32 में श्रीलंका के शमील वकील को 3-0 से हराया। जोशना चिनप्पा ने बारबाडोस मेगन को 3-0 से हराया।
  • मैराथन में नितेंद्र सिंह रावत 12वें स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here