Home शायरी मानवता (Manavta) पर कविता, शायरी, कोट्स, स्टेटस | Shayari Status Quotes Poem...

मानवता (Manavta) पर कविता, शायरी, कोट्स, स्टेटस | Shayari Status Quotes Poem on Humanity in Hindi

(मानवता) हम सभी में मानवता एवं दया होती है। लेकिन आज इस कलयुग में मानवता बहुत कम देखने को मिलती है। हर व्यक्ति आज कल स्वर्थी हो गया है, और किसी को किसी व्यक्ति से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कहा जाता है की हर मानव में खुदा या भगवान् विराजमान में होते है, लेकिन ऐसा हमे सतयुंग में देखने को मिलता था। ये बात सच है की जब कोई अमीर इंसान किसी गरीब का मजाक उड़ाता है तो उस समय मानवता का भी मजाक उड़ता है। लोग मंदिर – मस्जिद जाते भगवान् पर बहुत चढ़ावा चढ़ाते है, लेकिन जब किसी गरीब को दान करने की बात आती है तो, वे लोग उनसे घृणा करने लगते है। कई बार हमारे समाज में हम बहार बहुत मानवता दिखाते है पर घर आते ही सारी मानवता भूल जाते है। क्योंकि सब दिखावटी मानवता दिखाने पर विश्वास रखते है। असल में जिस व्यक्ति के अंदर मानवता व् दया जागरूक है। वह व्यक्ति कभी दिखावा नहीं करता है।

गरीबी पर कविता हिंदी में | Garibi Par kavita | Poem on Poverty in Hindi

मानवता क्या है - (What is Humanity) | Shayari Status Quotes Poem Images on Humanity (Manavta) in Hindi for Whatsapp Facebook | मानवता पर कविता, शायरी, कोट्स, स्टेटस

आज भी इस दुनिया में ऐसे कई लोग है जो मानवता का जीता जागता रूप है। कई व्यक्ति इतने दयालु व् विनम्रता वाले होते है, की वे भगवान् के ऊपर चढ़ावा चढ़ाने से ज्यादा असल में जीते जागते लोगो की मद्द्त करने में विशवास रखते है। जात – धर्म से हट एक और धर्म माना जाता है जिसे हम मानवता कहते है। जिस व्यक्ति के अंदर मानवता, दया, संतोष , होती है और किसी से जलने की भावना नहीं होती है तो वह व्यक्ति स्वम भगवान् के बताए रस्ते पर चल रहा होता है। हमारे विचार ही हमारी मानवता का प्रतिक होते है, अगर हम अच्छे कर्म करते है। तो भगवान् भी हमसे काफी प्रशन्न होते है।

मानवता ही धर्म है !

अगर व्यक्ति अपने विचार निःस्वार्थ रखे तो वह व्यक्ति अपना धर्म निभाता है। ईश्वर कहते है। की मैं हर व्यक्ति के अंदर निहित हूँ बस उस व्यक्ति को अपने अंदर के भगवान् को जगाना होता है। लेकिन ऐसा हमें बहुत कम देखने को मिलता है। क्योंकि हर व्यक्ति लालच , ईर्ष्या , व् मोह माया में लीन रहता है। इसिलए वह व्यक्ति अपनी मानवता को नहीं जगा पता है। हमारे शास्त्रों में लिखा है की मनुष्य का सबसे पहला धर्म मानवता है, क्योंकि धर्म ही तो मानवता है।

मानवता निभाना अनिवार्ये है

हमें अपनी रोजमर्रा जीवन से हट कर कभी – कभी जन कल्याण के बारे में भी सोचना चाहिए।
इस दुनिया में जी रहे हर व्यक्ति को मानवता के बारे में सोचना चाहिए। बिना स्वार्थ सबकी मद्द्त करनी चाहिए। क्योंकि मानवता ही मनुष्य का कर्तव्य है जो निभाना अनिवार्य है।

मानवाधिकार दिवस – World Human Right Day Quotes Status Shayari in Hindi

मानवता क्या है - (What is Humanity) | Shayari Status Quotes Poem Images on Humanity (Manavta) in Hindi for Whatsapp Facebook | मानवता पर कविता, शायरी, कोट्स, स्टेटस

Poem on Humanity in Hindi

मानव बड़ा ही बेशर्म हो गया है,
मानवता से बड़ा धर्म हो गया है,
धर्म के नाम पर जान लेने को तैयार है,
यह कैसा खुदा और ईश्वर से प्यार है.

धर्म के नाम पर खुद को भरमाया है हमने,
धर्म के नाम पर मन में स्वार्थ बसाया है हमने,
धर्म के नाम पर नफरत बढ़ाया है हमने,
धर्म के नाम पर लोगो को डराया है हमने,
उस धर्म को कैसे बड़ा कहूँ
जिसके नाम पर लहू बहाया है हमने.

धर्म और मानवता पर कविता

ईश्वर और खुदा हमसे क्या चाहता है,
वह हमें नेक रास्ता बताता है,
लेकिन स्वार्थ में हमने अपनी
आँखे बंद कर ली है,
किसी बेगुनाह को मारकर
खून से अपनी हाथे रंग ली है.

ना जाने मानव मानवता की बातें कब करेगा,
ना जाने मानव ईश्वर के क्रोध से कब डरेगा,
ना जाने जीवन के सत्य को कब जान पायेगा,
अच्छे कर्म को अपना धर्म कब मान पायेगा.

मानवता पर कविता

छोटी सी बुराई मानवता पर कितनी भारी है,
हकीकत में गलती भी तो सारी हमारी है,
धर्म का चश्मा लगाकर नफरत की बीज बोते है,
हमें आपस में लड़ाकर वो चैन से सोते है.

मुझे तो लगता है ये राजनीति के हाथों बिके है,
तभी तो धर्म की गद्दी पर इतने दिन से टिके है,
इन्हें भी पता है मेहनत इनसे अब होगी नही,
सच्चे और अच्छे धर्म गुरू होंगे अब ढोंगी नही.

Manavta Poem in Hindi

ईश्वर, खुदा, गॉड प्रेम में बसता है,
थोड़ा गौर से देखों हर एक में बसता है,
वो सत्य में है वो तुम्हारे त्याग में है
वो अयोध्या, मथुरा, काशी, काबा प्रयाग में है
वही तुम्हारी जीत और हार है, वही स्त्री का सम्मान है,
थोड़ा और गौर से देखो वो कण-कण में विद्यमान है.
– चक्रधारी पाण्डेय

मानवता क्या है - (What is Humanity) | Shayari Status Quotes Poem Images on Humanity (Manavta) in Hindi for Whatsapp Facebook | मानवता पर कविता, शायरी, कोट्स, स्टेटस

मानवता (Manavta) पर शायरी

सुधरें व्यक्ति और सुधरें परिवार होगा, तभी समाज सुधार होगा

उपदेश से #स्वभाव नहीं बदला जा सकता।
गरम किया हुआ पानी फिर शीतल# हो जाता है।

इन्सान तभी इन्सान कहलाता, जब वह अपनी #मानवता दिखाता.

जो न कर सके जन कल्याण, उस नर से अच्छा पाषाण

मानवता (Manavta) पर कोट्स

#मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही #धन्य होते हैं
जितने परमात्मा# की प्रार्थना करने वाले #होंठ।

यदि आप, लोगों का न्याय करते हैं, तो आपके पास उन्हें प्यार करने का समय नहीं होगा।

दूसरों के लिए जिया जाने वाल जीवन ही लाभप्रद हैं

धनबल जनबल बुद्धि अपार, सदाचार बिन सब बेकार

मानवता (Manavta) पर स्टेटस

मैं नरक में जाने से नहीं डरता यदि पुस्तके मेरे साथ हो, मैं नरक को स्वर्ग बना दूंगा।

मेरी #पहली इच्छा मानवजाति# के प्लेग , युद्ध को इस #धरती से ख़त्म करने की है .

वही असली है धर्म अनुयायी, जिसने #मानवता की अलख जलाई.

मानवता (Manavta) पर स्लोगन्स

अच्छा इन्सान बन जाए, #मानवता का कर्म निभाये.

यह भयावह रूप से स्पष्ट हो चुका है कि हमारी तकनीक हमारी #मानवता की सीमाएँ पार कर चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here