Home राजनीति त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: आज डाले जा रहे है 59 सीटों पर...

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: आज डाले जा रहे है 59 सीटों पर वोट, जाने अब कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

Tripura Vidhan Sabha Chunav 2018 Live Update: पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव के लिए 59 सीटों पर मतदान किए जा रहे है| सभी असेंबली सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई| बता दें की त्रिपुरा की 59 विधानसभा सीटों पर 307 उमीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है| त्रिपुरा में 3,214 मतदान केंद्रों पर श्याम 4 बजे तक मतदान किया जा सकेगा| इस बार त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन 2018 में भारतीय जनता पार्टी और वामदल के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है|

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: आज डाले जा रहे है 59 सीटों पर वोट, जाने अब कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

बता दें की पिछले 25 सालों से त्रिपुरा की सत्ता में वाम दाल का कब्ज़ा है| वैसे तो त्रिपुरा में कुल 60 विधानसभा सीटें है लेकिन चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के कैंडिडेट रामेंद्र नारायण देब बर्मा की 5 दिनों पहले हुई मौत की वजह से इस सीट पर मतदान 12 मार्च को होगा| त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने त्रिपुरा की सत्ता में पांचवी बार सत्ता पाने के लिहाज से विधानसभा चुनाव में जबरदस्त प्रचार किया| उन्होंने अपनी पार्टी माकपा की अगुवाई करते हुए राज्यभर में तकरीबन 50 चुनावी रैलियों को अगुवाई की| बता दें की वामपंथी दलों से माणिक सरकार को इन चुनावों में अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है|


त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरे जोरशोर से सत्तारुढ़ वामदल को कड़ी टक्कर देने के इरादे से चुनावी मैदान में है| खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिपुरा में चुनावी रैली को सम्बोधित किया| भाजपा इन चुनावों में धुंआधार प्रचार कर करती दिखी| त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने कंधे पर ली|

ये भी देखे- Tripura Opinion Poll 2018: ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी की सरकार बन सकती है|

वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का चुनावी प्रचार काफी धीमा रहा| त्रिपुरा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने केवल एक ही रैली को सम्बोधित किया| राहुल गाँधी ने चुनाव प्रचार के आखरी दिन उनाकोटी जिले के कैलाशहर रैली की| अपनी इस रैली में राहुल ने बीजेपी पार्टी पर तथा प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here