Home राजनीति आंध्र प्रदेश पोलिंग बूथ पर हिंसा, TDP कार्यकर्त्ता की मौत, विधानसभा अध्‍यक्ष...

आंध्र प्रदेश पोलिंग बूथ पर हिंसा, TDP कार्यकर्त्ता की मौत, विधानसभा अध्‍यक्ष समेत 10 लोग घायल

आंध्र प्रदेश पोलिंग बूथ पर हिंसा, TDP कार्यकर्त्ता की मौत, विधानसभा अध्‍यक्ष समेत 10 लोग घायल: आंध्र प्रदेश में आज हो रहे पहले चरण के लोकभा चुनाव के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है| इस घटना में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) अलग-अलग जगहों पर हिंसा की खबर है| इस घटना में टीडीपी के एक कार्यकर्त्ता की मौत की खबर है जबकि आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव समेत 10 लोग घायल हुए है|

आंध्र प्रदेश पोलिंग बूथ पर हिंसा, TDP कार्यकर्त्ता की मौत, विधानसभा अध्‍यक्ष समेत 10 लोग घायल

पुलिस के अनुसार अनंतपुर जिला के तदिपत्री विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) कार्यकर्ता सिद्धा भास्कर रेड्डी पर विपक्षी वाईएसआरसीपी ने कथित रूप से हमला कर उनकी हत्या कर दी| रेड्डी देवापुरम गांव में मतदान केंद्र पर हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गए थे| बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई|

गुंटूर और प्रकाशम जिले समेत राज्य के के अलग स्थानों पर दोनों पार्टियों के बीच हिंसा की खबर है| गुंटूर जिला की सत्तेनपल्ली विधानसभा में कथित रूप से वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के हमले में टीडीपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव बेहोश हो गए| यनमेतला गांव में एक मतदान केंद्र पर हमलावरों ने कोडेला की शर्ट फाड़ दी. राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है|

अक्सर चुनाव के दौरान अलग-अलग जगहों से हिंसा की खबरें आती रहती है| सुरक्षा के चाक-चौबंध होने के बावजूद हिंसा को रोकना कई बार बस से बाहर हो जाता है| नतीजतन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है| आप सभी से गुजारिश है की हिंसा ना करें और किसी भी चुनाव इ किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सूचित करें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here