Home राजनीति Lok Sabha Election 2019 1st Phase Polling Live Update: जाने किस सीट...

Lok Sabha Election 2019 1st Phase Polling Live Update: जाने किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ अब तक मतदान

Lok Sabha Election 2019 1st Phase Polling Live Update, Aam Chunav Voting Today, Latest News: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए कल मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया| इस बार लोकसभा के इलेक्शन सात फेज में होंगे| पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को होंगे| पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डालें जाएँगे| कल होने वाले चुनाव कई पार्टियों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है| लोकसभा की 91 सीटों पर 1279 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में है| इनमें से 559 निर्दलीय, 89 महिला उम्मीदवार हैं। जबकि 37 संसदीय सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 2014 में इन 91 सीटों पर सबसे ज्यादा सफलता अन्य को मिली थी जबकि दूसरे स्थान पर एनडीए और तीसरे स्थान पर यूपीए रहा। इन 91 सीटों में अन्य को 49 सीटों, एनडीए को 35 और यूपीए को 07 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा चङाव 2019 के परिणाम 23 मई को वोटों की गिनती के बाद जारी किए जाएँगे|

लोकसभा की 91 सीटों पर कल डालें जाएँगे पहले फेज के तहत वोट, यहाँ देखे लेटेस्ट-

लोकसभा इलेक्शन 2019 लाइव अपडेट

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के तहत सुबह करीब 7 वोट डालें जाएँगे| लोकसभा फर्स्ट फेज इलेक्शन 2019 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आप यहाँ देख सकते है|

Lok Sabha Election 2019 1st Phase Polling Live Update

– दोपहर 1 बजे तक जम्मू-कश्मीर में इतना रहा वोट प्रतिशत

– दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश की सीटों पर इतना मतदान का प्रतिशत

गाजियाबाद- 39.80%

सहारनपुर- 41.60%

कैराना- 39.80%
मुजफ्फरनगर- 37.60%
मेरठ- 40.60%

बिजनौर- 40.80%

बागपत- 38% वोटिंग

– उत्तर प्रदेश की किस लोकसभा सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान यहाँ देखे-

सहारनपुर: 24%
मुजफ्फरनगर:  27%
कैराना: 27%
मेरठ:24%
बागपत:26%
गौतमबुद्ध नगर: 24.23%

– सिक्किम में सुबह 11 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हो चुकी है|

– असम के डिब्रूगढ़ में सीएम सर्बानंद सोनेवाल ने किया मतदान

– जम्मू-कश्मीरः बारामुला लोकसभा क्षेत्र के लिए कश्मीरी पंडितों ने उधमपुर में मतदान किया. एक वोटर का कहना है, ‘हम यहां शरणार्थी हैं. वोट डालना हमारा कर्तव्य है. हम बारामूला लौटना चाहते हैं.’

– पश्चिम बंगाल में अब तक 18.12 फीसद, मिजोरम में 17.5 फीसद, छत्तीसगढ़ में 10.2 फीसद और मणिपुर में 15.6 फीसद दर्ज किया गया है। जानकारों का कहना है कि मतदान का प्रतिशत पहले की चुनावों की ही तरह है।

1.उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान

  • सहारनपुर
  • कैराना
  • मुजफ्फरनगर
  • बिजनौर
  • मेरठ
  • बागपत
  • गाजियाबाद
  • गौतम बुद्ध नगर

मुख्य मुकाबला : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर बीजेपी और एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है| कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी के साथ ही चुनाव त्रिकोणीय बन गया है| पहले चरण में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सत्यपाल सिंह, डॉ. महेश शर्मा और अजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

2.बिहार की 4 सीटों पर मतदान

  • औरंगाबाद
  • गया
  • नवादा
  • जमुई

मुख्य मुकाबला : बिहार में इन चार सीटों पर मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। जमुई सीट पर चिराग पासवान का मुकाबला महागठबंधन के बहुदेव चौधरी से है जबकि गया सीट पर जीतन राम मांझी का मुकाबला जेडीयू के विजय कुमार माझी से है। नवादा से एनडीए प्रत्याशी चंदन कुमार का मुकाबला महागठबंधन की विभा देवी से है। औरंगाबाद सीट पर एनडीए के सुशील सिंह का मुकाबला महागठबंधन के उपेंद्र प्रसाद से है।

3.पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर मतदान 

  • कूच बिहार
  • अलीपुरद्वार

मुख्य मुकाबला : पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। कूच बिहार सीट पर टीएमसी के परेश चंद्र अधिकारी का मुकाबला भाजपा के निशीथ प्रमाणिक से है जबकि अलीपुरद्वार सीट पर टीएमसी के दशरथ तिर्की का मुकाबला जॉन बारला से है।

4.महाराष्ट्र की 7 सीटों पर मतदान  

  • वर्धा
  • रामटेक
  • 3-नागपुर
  • 4-भंडारा गोंदिया
  • 5-गढ़चिरोली-चिमूर
  • 6-चंद्रपुर
  • 7-यवतमाल-वाशिम

मुख्य मुकाबला : महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला एनडीए और कांग्रेस के बीच है। नागपुर हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के उम्मीदवार हैं। गडकरी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले से है। चंद्रपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर उम्मीदवार हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला सुरेश धानोरकर से है।

5. आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर मतदान 

  • अराकू
  • श्रीकाकुलम
  • विजयनगरम
  • विशाखापट्नम
  • अनकापल्ली
  • काकीनाडा
  • अमलापुरम
  • राजामुंदरी
  • नरसापुरम
  • एलुरू
  • मछलीपट्टनम
  • विजयवाड़ा
  • गुंटूर
  • नरसरावपेट
  • बापट्ला
  • ओंगोले
  • नांद्याल
  • कर्नूल
  • अनंतपुर
  • हिंदूपुर
  • कडपा
  • नेल्लोर
  • तिरुपति
  • राजमपेट
  • चित्तूर

मुख्य मुकाबला : आंध्र प्रदेश में पहले चरण में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस के बीच है। टीडीपी पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा थी। इस बार वह अकेले चुनाव लड़ रही है।

6. तेलंगाना की 17 सीटों पर मतदान 

  • आदिलाबाद
  • पेद्दापल्ली
  • करीमनगर
  • निजामाबाद
  • जाहीराबाद
  • मेदक
  • मलकानगिरि
  • सिकंदराबाद
  • हैदराबाद
  • चेवेल्ला
  • महबूबनगर
  • नगरकुरनूल
  • नलगोंडा
  • भोंगिर
  • वारंगल
  • महबूबाबाद
  • खम्माम

मुख्य मुकाबला : तेलंगाना में लोकसभा की कुल 17 सीटों पर चुनाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश सीट पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उम्मीदवार हैं। तेलंगाना में मुख्य मुकाबला टीआरएस और कांग्रेस के बीच है। 2014 के लोकसभा चुनाव में टीआरएस को 11 सीटें और 34.9 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 2 सीटें और 24.7 फीसद वोट मिले थे।

7. ओडिशा में 4 सीटों पर मतदान 

  • कालाहांडी
  • नबरंगपुर
  • ब्रह्मपुर
  • कोरापुट

मुख्य मुकाबला : इस राज्य में मुख्य चुनावी मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच है। यहां बीजेडी ने इन चारों सीटें को जीता था। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं जिनमें से 20 सीटें बीजेडी ने और एक भाजपा ने जीती थी।

8. असम में 5 सीटों पर मतदान 

  • तेजपुर
  • कलियाबोर
  • जोरहट
  • डिब्रूगढ़
  • लखीमपुर

मुख्य मुकाबला : असम में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन पांच सीटों में से 4 पर विजय पाई थी जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

9. छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर मतदान  

  • बस्तर

मुख्य मुकाबला : इस राज्य में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर सीट पर चुनाव हो रहा है। पिछली बार इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा से वैदू राम कश्यप और कांग्रेस से दीपक वैश्य उम्मीदवार हैं।

10. जम्मू-कश्मीर में 2 सीट पर मतदान  

  • बारामुला-कुपवाड़ा
  • जम्मू-पुंछ

मुख्य मुकाबला : इन दो सीटों पर मुख्य चुनावी मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच है। पीडीपी भी चुनावी मैदान में है। जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा की तरफ से मौजूदा सांसद जुगल किशोर और कांग्रेस की ओर से रमन भल्ला उम्मीदवार हैं। बारामुला-कुपवाड़ा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर कांग्रेस ने हाजी फारूक अहमद मीर, भाजपा ने मोहम्मद मकबूल वार और पीडीपी ने अब्दुल कयूम वानी को उतारा है।

11. उत्तराखंड में 5 सीटों पर मतदान 

  • टिहरी गढ़वाल
  • पौड़ी गढ़वाल
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर
  • हरिद्वार

मुख्य मुकाबला : इस राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी। टिहरी गढ़वाल से भाजपा के मालाराज लक्ष्मी का मुकाबला कांग्रेस के प्रीतम सिंह से है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर भाजपा के तीरथ सिंह रावत का मुकाबला कांग्रेस मनीष खंडूरी से है। नैनीताल-उधमसिंह नगर पर भाजपा के अजय भट्ट का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से है। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा का मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से और हरिद्वार सीट पर भाजपा के रमेश पोरखरियाल नि:शंक का मुकाबला कांग्रेस के अंबरीश कुमार से है।

12. अंडमान निकोबार 1 सीट 

  • अण्डमान और निकोबार

मुख्य मुकाबला-2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर मुकाबाल भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

13. अरुणाचल प्रदेश दो सीटों पर मतदान 

  • अरुणाचल प्रदेश पश्चिम
  • अरुणाचल प्रदेश पूर्व

मुख्य मुकाबला : अरुणाचल में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीटें गई थीं।

14. लक्षद्वीप में 1 सीट पर मतदान 

  • लक्षद्वीप

मुख्य मुकाबला : 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर राकांपा ने जीत दर्ज की ती। इस सीट पर मुकाबला यूपीए और एनडीए के बीच है।

15. मणिपुर में एक सीट पर मतदान 

  • आउटर मणिपुर

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। इस सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।

16. मेघालय में 2 सीट पर मतदान 

  • शिलांग
  • तुरा

17. मिजोरम में एक सीट पर मतदान 

  • मिजोरम

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था।

18. नगालैंड में एक सीट पर मतदान 

  • नगालैंड

2014 में एनपीएफ ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। एनपीएफ भाजपा के साथ है।

19. सिक्किम में एक सीट पर मतदान 

  • सिक्किम

2014 में इस सीट पर एसडीएफ ने जीत दर्ज की।

20. त्रिपुरा में एक सीट पर मतदान 

  • पश्चिम त्रिपुरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here