Home राजनीति राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: शुरूआती रुझान में कांग्रेस को...

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: शुरूआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी पिछड़ी

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: शुरूआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी पिछड़ी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे| राजस्थान असेंबली की 199 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान हुआ था| राजस्थान असेंबली इलेक्शन रिजल्ट लाइव अपडेट आप यहाँ चेक कर सकते है| राजस्थान के रण में इस कौन बाजी मारेगा? इसका फैसला कल वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही हो जाएगा? राजस्थान चुनाव के मतदान की गिनती मंगलवार सुबह से ही शुरू हो जाएगी| राजस्थान चुनाव की हर तमाम अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ|

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे कल आएँगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के बीच है| उम्मीद जताई जा रही है की इस बार के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है| वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहे चुनाव परिणाम पर है जो 11 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद घोषित कर दिए जाएँगे|

Rajasthan Assembly Election Result 2018

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

राजस्थान असेंबली इलेक्शन 2018 लाइव वोट काउंटिंग

मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल, चुनाव सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को जीतते हुए दिखाया जा रहा है| लेकिन कई ओपनिंग पोल में भाजपा को एक बार फिर से सत्ता मिलने की संभावना जताई जा रही है|

Rajasthan Election 2018 Live Vote Counting Update

– 10.45: जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में छाया सन्नाटा। कांग्रेस 100 तथा भाजपा 79 सीटों पर आगे।

– 10.39: राजस्थान में रूझानों के अनुसार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 102 तथा भाजपा 79 सीटों पर आगे।

– 10.32 AM: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- तस्वीर साफ हो चुकी है और कांग्रेस आराम से सरकार बनाएगी। टोंक से सचिन पायलट 8822 मतों से आगे।

– 10.29 AM: राजस्थान में सभी सीटों पर वीवीआईपी उम्मीदवारआगे चल रहे हैं। कांग्रेस 96 भाजपा 85 सीटों पर आगे चल रही है।

– 10.19 AM: राजस्थान में कांग्रेस अपनी बढ़त को लगातार बनाए हुए है। फिलहाल कांग्रेस 96 तथा भाजपा 82 सीटों पर आगे चल रही है।

– 10.14 AM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 79 सीटों पर कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है।

– 10.03 AM: वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 4055 वोटों से आगे तथा कांग्रेस के अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से 5112 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– 9.50 AM: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में अंतर घट रहा है। भाजपा 80 और कांग्रेस 90 सीटों पर आगे चल रही है

– 9.38 AM:  कांग्रेस 88 तथा भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है। झालरापाटन सीट से आगे चल रही हैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

– 9.28 AM: भाजपा 75 तथा कांग्रेस 87 सीटों पर आगे चल रही है।

– 9.22 AM: कांग्रेस 87 तथा भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है। सभी दिग्गज अपनी-सीट से आगे चल रहे हैं।

– 9.16 AM: राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त के बाद सचिन पायलट के घर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में कम हुआ फासला। भाजपा 64 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे।

– 9. 12 AM: राजस्थान में कांग्रेस 67 और भाजपा 62 सीटों पर आगे चल रही है।

– 9.08 AM: अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 12 बजे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक केवल पोस्टल बैलेट के रूझान आ रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता हासिल करेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हम सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने राजस्थान के अलग हिस्सों में रैलियां करके लोगों को संबोधित किया| अब देखना होगा की लोग ने किस पार्टी पर अगले पांच साल के लिए भरोसा किया है| वैसे अभी तो दोनों ही पार्टी के नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे है|

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

राजस्थान असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2018 के घोषित होने से पहले जो एग्जिट पोल सामने आए है उनसे कांग्रेस पार्टी का मनोबल काफी बड़ा हुआ है| अब सबको बड़ी बेसब्री से 11 दिसंबर की सुबह का इंतजार है जब प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू होगी| राजस्थान चुनाव के नतीजे दोपहर बाद तक ही पूरी तरह से साफ हो हो पाएँगे| पिछले 20 सालों से राजस्थान में दोनों ही पार्टी हर पांच साल के बाद आती-जाती रही है| इस बार यह देखना दिलचस्प होगा की राजस्थान की राजनीति की 20 पुरानी यह परंपरा टूटती है या फिर इस बार भी बनी रहती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here