Home राजनीति छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: कांग्रेस 66 और बीजेपी 17...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: कांग्रेस 66 और बीजेपी 17 सीटों पर आगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 Live Update: कांग्रेस 66 और बीजेपी 17 सीटों पर आगे छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और अब छत्तीसगढ़ असेंबली इलेक्शन रिजल्ट घोषित होने जा रहे है| छत्तीसगढ़ चुनाव की वोटों की गिनती कल 11 दिसंबर को होगी| सुबह से ही मतदान की गिनती शुरू हो जाएगी और दोपहर तक रुझान आने की उम्मीद है| यह पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है| प्रदेश में हुए मतदान में कुल 76 प्रतिशत के करीब वोटिंग हुई जो साल 2013 हुए मतदान से 1 प्रतिशत कम बताई जा रही है| छत्तीसगढ़ असेंबली इलेक्शन 2018 रिजल्ट लाइव अपडेट आप देख सकते है|

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: कल होगी वोटों की गिनती, यहाँ देखे रुझान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

कुछ समय पहले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए, जिसमें कई सर्वे में कांग्रेस पार्टी तो कई में बीजेपी पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है| दोनों पार्ट के नेता अपनी पार्टी की जीत का दावा जोर शोर से कर रहे है| कल का दिन छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के राजनीतिक दलों के लिए अहम है| कल आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता की निगाहे बनी होगी|

PARTY CONTESTING IN SO FAR RESULTS 2013 CHANGES 2013
Cong 90 90 63 39 +24
BJP 90 90 19 49 -30
BSP+ 97 90 6 1 +5
BSP 34 90 1 1 0
JCC 56 90 5 0 +5
CPI 7 90 0 0 0
Others 90 2 1 +1

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी ने रमन सिंह को सीएम पर का उम्मीदवार बनाया है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है| लेकिन कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार तौर पर भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, चरणदास महंत और सांसद ताम्रध्वज साहू के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और अनुसूचित जाति वर्ग के नेता डॉ. शिव डहरिया के नाम के कयास लगाए जा रहे है|

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कौन जीतेगा? इसका फैसला कल होने वाली वोटों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा| वोटों की गिनती से तमाम अपडेट आप यहाँ इस पोस्ट में चेक कर सकते है| हम इस पोस्ट को समय-समय पर अपडेट रहेंगे तो बने रहिए हमारे साथ और देख छत्तीसगढ़ असेंबली इलेक्शन 2018 लाइव अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here