Home राजनीति मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, बीजेपी...

मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, बीजेपी पिछड़ी|

Meghalaya Election Chunav Result 2018 LIVE, Meghalaya Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2018 Counting (मेघालय विधानसभा चुनाव नतीजे 2018): मेघालय विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए परिणामों के अनुसार यहां कांग्रेस ने एनपीपी को पछाड़ दिया है। कांग्रेस 18 सीटों पर है। वहीं एनपीपी ने 13 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है। मेघालय विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। राज्य के कुल 18.9 लाख मतदाताओं में से 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। नई दिल्ली में उपचुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया था कि मेघालय में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारखोनगोर ने कहा, “करीब 180 मतदान केंद्रों पर 31 ईवीएम मशीनों और 41 वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी की शिकायत मिली थी।” राज्य विधानसभा 2013 के चुनावों में मेघालय में 87.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने वोटिंग के दिन आत्मविश्वास के साथ कहा था कि कांग्रेस दोबारा से सत्ता में आएगी।

मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, बीजेपी पिछड़ी|

मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट

कांग्रेस राज्य में एक दशक से सत्ता में बैठी है और पार्टी ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जिसमें से 59 सीटों पर वोट डाले गए थे। विलियमनगर सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कैंडिडेट जोनाथन संगमा की 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में आईईडी विस्फोट में मौत के बाद इस सीट पर मतदान को रद्द कर दिया गया। इस विधानसभा चुनाव में कुल 18,09,818 मतदाताओं ने 361 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान किया था।

मेघालय इलेक्शन 2018 विनर लिस्ट

– कांग्रेस पार्टी 18 सीटों पर आगे है। वहीं एनपीपी ने 13 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

– कांग्रेस और एनपीपी के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। कांग्रेस जहां 14 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं एनपीपी 13 सीटों पर बढ़त बना रखी है। बीजेपी चार सीटों पर आगे है।

– कांग्रेस पार्टी ने अच्छी बढ़त बनाते हुए 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनपीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

– कांग्रेस ने 12 सीटो पर बढ़त बना ली है। एनपीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है।

– एनपीपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती नजर आ रही है। दोनों पार्टियां ने 11-11 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं बीजेपी ने 4 सीटों पर आगे चल रही है।

– एनपीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी 4 सीटों पर आगे है।

– एनपीपी 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 8 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

– एनपीपी ने 9 सीटोें पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। बीेजेपी ने यहां 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

– एनपीपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। एनपीपी 8 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

– मेघालय में काउंटिंग शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस 3-3 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं एनपीपी एक सीट पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़े- Tripura Opinion Poll 2018

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here