Home राजनीति मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट: मुंगावली में कांग्रेस जीती, कोलारस...

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट: मुंगावली में कांग्रेस जीती, कोलारस सीट पर बढ़त बनाए हुए

Madhya Pradesh Bye-Election 2018 Result Live Vote Counting Update (मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018) मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की दो सीटों पर उपचाव के तहत वोट डालें गए| मध्य प्रदेश उपचुनाव के परिणमों की घोषणा और वोटों की गिनती 28 फरवरी को होगी| बता दें की आज शनिवार को मध्य प्रदेश की कोलारस और मुंगावली असेंबली सीट पर मतदान किए गए| श्याम 5 बजे दोनों ही सीटों पर क्रमशः 72% तथा 77% प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया| मध्य प्रदेश उपचुनाव 2018 को लेकर लोगों लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला|

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018: आज डालें गए कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट पर वोट, 28 फरवरी को आएँगे नतीजे

मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम 2018

मध्य प्रदेश की सत्ता में बैठी बीजेपी पार्टी के लिए यह उपचुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं होगा| क्योकि साल के आखिर में मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा इलेक्शन होने है| इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है| हलाकि यह तो तभी साफ हो पाएगा जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम घोषित होंगे|

  • मुंगावली सीट पर कांग्रेस की जीत, बृजेंद्र सिंह यादव ने 2107 वोटों से जीत हासिल की. बीजेपी की हार|


– दोपहर 11.20 बजे- कोलारस में कांग्रेस 766 वोटों से आगे चल रही है और वहीं मुंगावली में 1381 वोटों से आगे चल रही है।

– दोपहर 10.19 बजे– कोलारस में बीजेपी को पछाड़ते हुए कांग्रेस एक हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही है, वहीं मुंगावली में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। मुंगावली में कांग्रेस महज 31 वोटों से आगे चल रही है।

आपको ये बता दें की इन दोनों ही सीटों के परिणाम राज्य की राजनीति पर गहरा असर डालेंगे| कांग्रेस पार्टी की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ ने जमकर चुनाव प्रचार कर यह कोशिश की कि सत्ता पक्ष को इस उपचुनाव में मात दी जाए, वही दूसरी और बीजेपी पार्टी की तरफ से इन चुनावों में सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद चुनाव प्रचार किया|

मुंगावली विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट 2018 (अशोक नगर)

मध्य प्रदेश की मुंगावली असेंबली सीट पर आज उपचुनाव के तहत वोट डाले गए| मध्य प्रदेश की इस असेंबली सीट पर बीजेपी के बाई साहेब ओर कांग्रेस पार्टी के बृजेंद्र सिंह यादव के बीच टक्कर देखने को मिलेगी| बता दें की इस विधानसभा सीट पर कुल वोटर की संख्या 1,91,009 जिनमे पुरुष वोटर 1,02,075 है ओर महिला वोटर की संख्या 88,937 तथा एक अन्य भी है| इन दोनों ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला वोटो की गिनती के बाद ही होगा जो 28 फरवरी को होगी ओर गिनती के तुरंत बाद ही चुनाव के परिणाम जारी कर दिए जायेंगे|

ये भी पढ़े- राज्यसभा चुनाव 2018: चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, 23 मार्च को डालें जाएँगे वोट

नागालैंड इलेक्शन 2018: जाने कौन जीतेगा विधानसभा चुनाव?

बीजेपी ने जारी की यूपी और बिहार उपचुनाव के लिए उमीदवारों के नाम की सूची|

Tripura Opinion Poll 2018: ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी की सरकार बन सकती है|

कोलारस विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 (शिवपुरी)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस असेंबली सीट पर आज उपचुनाव के तहत मतदान किए गए| बता दें की सीट पर कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है| कांग्रेस की तरफ से सीट पर महेंद्र सिंह यादव तो वही बीजेपी की तरफ से देवेंद्र जैन इलेक्शन लड़ रहे है| इस सीट पर कुल मतदाता- 2,44,457, जिसमे से पुरुष वोटर 1,30,697 और महिला मतदाता 1,13,753 वही 7 अन्य भी है|

आप यहाँ पर 28 फरवरी को होने वाली वोटो की गिनती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पढ़ सकते है| मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2018 लाइव अपडेट चेक कर सकते सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here