Home राजनीति मेघालय विधानसभा उपचुनाव 2018: दक्षिणी तुरा और रानीकोर सीट पर आज डालें...

मेघालय विधानसभा उपचुनाव 2018: दक्षिणी तुरा और रानीकोर सीट पर आज डालें जा रहे है वोट

मेघालय विधानसभा उपचुनाव 2018: दक्षिणी तुरा और रानीकोर सीट पर आज डालें जा रहे है वोट: पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में विधानसभा की दो सीटों पर कल यानि की 23 अगस्त को उपचुनाव होंगे| कल इन दोनों ही विधानसभा सीटों पर वोट डेल जाएँगे| मेघालय के इस उपचुनाव पर राजनीतिक दलों की निगाहे टिक्की हुई है| खासकर दक्षिणी तुरा विधानसभा सीट पर, क्योंकि इस विधानसभा सीट से प्रदेश के सीएम कोनराड संगमा खुद चुनावी मैदान में है| कोनराड संगमा अभी तक तुरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे लेकिन राज्य में बनी सरकार और उसके दाल के नेता चुने जाने के बाद उनका विधानसभा का सदस्य होना अनिवार्य था जो चुनाव में जीत के बाद ही संभव है| बता दें की तुरा विधानसभा सीट पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्तिथ है| मेघालय विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट नीचे पढ़े-

मेघालय विधानसभा उपचुनाव 2018: दक्षिणी तुरा और रानीकोर सीट पर आज डालें जा रहे है वोट

मेघालय विधानसभा उपचुनाव 2018

मेघालय में हो रहे उपचुनाव में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा के बेटे कोनराड भी चुनावी मैदान में है| बता दें की कोनराड 6 मैच को मेघालय के सीएम बने थे| उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने क्षेत्रीय दलों और भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार का निर्माण करने में सफल रही| इन उपचुनाव में सीएम कोनराड का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शार्लोट डब्ल्यू मोमिन से है, वही इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे है| इन कैंडिडेट्स में जान लेस्ली के संगमा और क्रिस काबुल ए संगमा भी है|

राज्य के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रोनीकोर विधानसभा सीट पर भी आज ही वोट डालें जाएँगे| इस सीट से नेशनल पीपुल्स पार्टी के मार्टिन एम डैंगो, यूडीपी के पी मारवेन, पीडीएफ के चेयरमैन पीएन सिएम और कांग्रेस के जे संगमा अपनी किस्मत आजम रहे है| चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी की दक्षिणी तुरा सीट पर 30 हजार मतदाता है| इनमें से 14 हजार 800 से अधिक पुरुष है तो वही 15 हजार 351 महिला वोटर है| चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए यहाँ 36 मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया है| रानीकोर सीट पर 29 हजार 685 वोटर्स है जो जिनके लिए 65 मतदान केंद्र बनाए गए है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here