Home सुर्खियां दिल्ली के वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से बलात्कार, गुस्साए...

दिल्ली के वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से बलात्कार, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

दिल्ली के वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से बलात्कार, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है| बता दें की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित रंगपुरी एरिया में एक 9 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार की घटना सामने आई है| इस घटना के सामने आने के बाद शुक्रवार को गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया| इस नाराज लोगों के द्वारा पथराव की वजह से दिल्ली पुलिस के 10 जवान के घायल होने की खबर है| मासूम बच्ची से रेप की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने छत्तरपुर-महिपालपुर रोड प् प्रदर्शन किया और पुलिस की टीम पर पथराव की घटना को अंजाम दिया|

दिल्ली के वसंत कुंज में 9 साल की बच्ची से बलात्कार, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

इस प्रदर्शन में घायल जवानों का पास ही के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है| घायल पुलिसकर्मियो में एक एसीपी भी शामिल है| प्रदर्शन के दौरान 11 वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया जिनमें से एक वाहन पुलिस का भी है| इस बीच पुलिस ने वसंत कुंज थाने में दंगो का केस भी रजिस्टर कर लिया है| इलाके में शांति बनाए रखने और फिर से लोगों के उग्र नहीं होने के मद्देनजर जवानों की तैनाती की गई है|

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने दान दिए 1 करोड़ रूपये

वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को 22 अगस्त को अंजाम दिया गया था| इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब मासूम बच्ची शौच के लिए बाथरूम गई हुई थी| आरोपियों इ बच्ची में जबरन उठाकर जंगल ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद आरोपी बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर घटना स्थल से भाग गए|

जब देर रात इलाके की कुछ महिलाओं ने पीड़ित बच्ची को बेहोश हालत में पाया तो उन्होंने तुरंत उसके परिवार को सूचित किया| बच्ची को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया है| इस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| लेकिन इलाके के लोगों की पुलिस से मांग है की वह आरोपी को उन्हें हवाले कर दें| यही वजह है की इलाके के लोगों ने प्रदर्शन किया और वे काफी गुस्स्से में है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here