Home राजनीति Live Updates: Sheila Dikshit Funeral | अलविदा शीला दीक्षित | लोगों ने...

Live Updates: Sheila Dikshit Funeral | अलविदा शीला दीक्षित | लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Live Updates: Sheila Dikshit Funeral | अलविदा शीला दीक्षित | लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई :- दिल्ली की 3 बार सीएम बनने का गौरव हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन की खबर सामने आने के बाद दिल्ली आम से लेकर खास तक सभी दुखी है। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर सभी अपने-अपने अंदाज में उन्हें याद कर अंतिम विदाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने वालो का हुजूम हुमड़ पड़ा है। आज 21 जुलाई रविवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।अंतिम संस्कार से जुड़ी लेटेस्ट खबर यहाँ देखे- शीला दीक्षित का निधन

आज दिल्ली में किया जाएगा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार। अंतिम संस्कार से पहले शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित आवास पर रविवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शीला दीक्षित के निधन की खबर के बाद दिल्ली और केंद्र की राजनीति में शोक की लहर है। शीला दीक्षित अंतिम संस्कार

 

Live: शीला दीक्षित अंतिम संस्कार

शीला दीक्षित की दिल्ली की राजनीति में अच्छी पकड़ थी अब उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए दिल्ली में पकड़ बनाना आसान नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी को उनके निधन से एक बड़ा झटका लगा है। मांगे राम गर्ग का निधन

अलविदा शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व सीएम के निधन के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 2 दिनों का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। इस दौरान कोई सरकारी कार्य नहीं होंगे और सभी कार्यालयों में झंडे को आधा झुका दिया जाएगा।

Live Updates Sheila Dikshit Funeral

धानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई नेताओं को उनका मां सरीखा प्रेम वाला किस्सा याद आया तो मनोज तिवारी आखिरी मुलाकात में बड़प्पन की बात को कैमरे के सामने साझा करने लगे।

सोशल मीडिया पर लोग शीला दीक्षित को उनके दिल्ली के विकास कार्यो का जिक्र कर उन्हें याद कर रहे है। शीला दीक्षित ने अपने काम के दम पर आम से लेकर खास तक सभी के दिलों को जीता। शीला दीक्षित को दिल्ली के विकास और दिल्ली की हरियाली का श्रेय जाता है। आज की मॉडर्न दिल्ली में शीला दीक्षित का एक बड़ा योगदान है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। अब दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की कमान किसे मिलेगी? यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब पार्टी को जल्द ढूँढना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here