Home राजनीति आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार: देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज दिल्ली के लोधी रोड स्तिथ शवदाह ग्रह में अंतिम संस्कार किया जाएगा| जॉर्ज साहब की इच्छा के मुताबक दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा| बता दें की मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया था| वे अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल में वे स्वाइन फ्लू की चपेट में भी आ गए थे|

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

जॉर्ज फर्नांडिस की करीबी जया जेटली ने बताया की जॉर्ज शुरू में चाहते थे की उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाए| लेकिन बाद में उन्होंने दफनाए जाने की इच्छा जाहिर की| जेटली ने जानकारी दी की जॉर्ज साहब का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्तिथ शवदाह ग्रह में किया जाएगा| उन्होंने कहा की हम जॉर्ज साहब की दोनों इच्छा को पूरा करेंगे| पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा और अस्थियों को दफना दिया जाएगा|

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन दिल्ली में कल सुबह करीब 7 बजे हुआ| उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस 88 साल की उम्र में ली| एक अरसे से बीमार चल रहे जॉर्ज साहब स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे| बता दें की जॉर्ज फर्नांडिस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होंने समता पार्टी की स्थापना की थी। रक्षा मंत्री के अलावा वे संचार मंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि जैसे अहम मंत्रालयों का भी कार्यभार संभाल चुके थे।


जॉर्ज साहब के निधन की खबर सामने आने के बाद आम हो या खास सभी उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे है| सोशल मीडिया के जरिए भी लोग उन्हें याद करते हुए अपनी नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here