Home राजनीति भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र...

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार: देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का आज सुबह करीब 7 बजे दिल्ली में 88 साल की उम्र में निधन हो गया| पूर्व रक्षा मंत्री का ईलाज दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था, वे बीते कुछ समय से स्वाइन फ्लू बीमारी से जूझ रहे थे| पूर्व पीएम अटल बिहारी जी की सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज साहब के निधन की खबर सुनकर सभी सदमे में है| राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी|

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस 88 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्ज साहब के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा-
‘जॉर्ज साहब ने भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक और निडर, ईमानदार और दूरदर्शी, उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी तरीके आवाज उठाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लिखा जॉर्ज साहब के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा की- ‘मैं पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूँ, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूँ’

जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म 3 जून 1930 को मंगलुरु में कैथोलिक परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जॉन जोसेफ फर्नांडीस था और उनकी माता का नाम एलिस मार्था फर्नांडीस था। वे पहले भारतीय ट्रेड यूनियन के नेता थे। वे पत्रकार भी थे। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर संचार, उद्योग, रेलवे और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here