Home राजनीति दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: बस 3 दिन का है इंतज़ार जान...

दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: बस 3 दिन का है इंतज़ार जान पाएंगे किसकी होगी सरकार

दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: बस 3 दिन का है इंतज़ार जान पाएंगे किसकी होगी सरकार दिल्ली वासियों ने लोकसभा के छठे चरण में लोकसभा के लिए वोट डालें| लोकसभा के छटे चरण के चुनाव 12 मई को आयोजित हुए थे| दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुए और अब दिल्ली के लोग बड़ी बेसब्री से दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 का इंतजार कर रहे है जो 23 मई को वोटों की गिनती के बाद जारी होंगे| इस बार दिल्ली से 164 उम्मीदवार अपनी कीमत आजमा रहे है जिनमें से 18 महिलाएं और 55 करोड़पति शामिल हैं| दिल्ली में इस बार मतदान प्रतिशत काफी दर्ज किया गया| बता दें की इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली का मतदान प्रतिशत 60.5 रहा|

delhi loksabha election result 2019

दिल्ली लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 2019

देश राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है| इस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल है| दिल्ली की सीमा तीन तरफ से हरियाणा और एक तरफ से यूपी से लगी हुई है| राजधानी दिल्ली 1484 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैली हुई है| साल 2011 की जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कुल आबादी 1 करोड़ 10 लाख है| दिल्ली में कुल नौ जिले, 27 तहसील, 59 सेंसस टाउन और 300 गांव हैं| यहां पर पांच नगर निगम हैं जिनमें नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली म्यूनिसपल कॉरपोरेशन, न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड मुख्य रूप से शामिल हैं|

Delhi Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates

दिल्ली लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2019

मौजूदा समय में दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें है और विधानसभा की 70 सीट है| दिल्ली की सत्ता की चाबी इस समय आप पार्टी के पास है इसके मुख्या अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है| आम आदमी पार्टी के आने से पहले दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहता था लेकिन अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है|

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं. इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. बता दें कि 1951 – 1956 तक दिल्ली में सिर्फ तीन लोकसभा सीट होती थीं. इनमें दिल्ली सिटी, नई दिल्ली और बाहरी दिल्ली की सीटें शामिल थीं. इसके बाद 1956-1961 में दिल्ली में चार लोकसभा सीट हो गईं. इनमें नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली, चांदनी चौक और दिल्ली सदर की सीट शामिल थी. 1961-1966 में दिल्ली में लोकसभा की पांच सीटें थीं.

इनमें नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली, चांदनी चौक, दिल्ली सदर और करोल बाग की सीट थी. 1966-2008 तक दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें थीं. इनमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, बाहरी दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, चांदनी चौक, दिल्ली सदर और करोल बाग शामिल था. दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार मुख्य रूप से मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी के बीच है|

चांदनी चौक लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

उत्तरी पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

नई दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

उत्तर-पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

दक्षिण दिल्‍ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

इस दिल्ली में लोकसभा के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है| तीनों ही पार्टियों ने दिल्ली सातों लोकसभा सीटों पर मजबूत कैंडिडेट को टिकट दिया है| ऐसे में दिल्ली की हर एक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here