Home मनोरंजन De De Pyar De: जानें फैंस को कैसी लग रही है मूवी...

De De Pyar De: जानें फैंस को कैसी लग रही है मूवी क्या हैं रिव्यु

De De Pyar De: जानें फैंस को कैसी लग रही है मूवी क्या हैं रिव्युशुक्रवार 17 मई को सिनेमाघरों में अजय देवगन स्टारर मूवी ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज़ हो गई है| कॉमेडी और रोमांस से भरी इस फिल्म फिल्म को अगर आप देखने का मन बना रहे है तो सबसे पहले मूवी रिव्यु जरूर पढ़ लें| अजय देवगन-तब्बू-रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स से सजी फिल्म को आकिव अली ने डायरेक्ट किया है|

de de pyar de movie review

दे दे प्यार दे मूवी की कहानी क्या है?

इस फिल्म की कहानी साधारण-सी है| जिसकी शुरुआत लंदन से होती है| एक 50 साल की उम्र का कारोबारी जिसका नाम आशीष है जिसका किरदार अजय देवगन निभा रहे है, एक 26 साल की लड़की आयशा यानि की रकुल प्रीत सिंह से मुलाकात हो जाती है| दोनों मिलते है और फिर दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ जाती है| फिर दोनों को प्यार हो जाता है| आशीष क लगता है उसे आयशा को अपनी फैमली से मिलाना चाहिए, जिसके लिए वह इंडिया आ जाता है| उसकी फैली में पत्नी मंजू (तब्बू), बेटा-बेटी-माता-पिता होते है, जिनसे वह आयशा को मिलवाता है| मंजू और आयशा में किसी वजह से बहस ह जाती है| आशीष को देख उसकी बेटी नाराज हो जाती है और उसका रिश्ता खतरे में आ जाता है|

दे दे प्यार दे मूवी रिव्यु

इस फिल्म में दो विषय को मिक्स कर एंटरटेन करने की कोशिश की गई है| फिल्म की कुछ पंच लाइन काफी बढ़िया है| अजय, तब्बू और रकुल के बीच का ट्राएंगल काफ़ी इंट्रेस्टिंग है। लेकिन फिल्म में एक समय ऐसा आता है जब फिल्म काफी लंबी लगने लगती है| कुछ सीन ऐसे है जो जबरदस्ती डालें गए हो| फिल्म के कुछ करेक्टर्स जैसे जावेद जाफरी और जिमी की एक्टिंग ने काफी अच्छा काम किया है।

एक्टिंग

  • अजय ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया है। कहीं-कहीं उनके एक्सप्रेशन काफी मजेदार थे स्पेशयली जब वो तब्बू और रकुल के बीच फंसते है।
  • तब्बू हमेशा की तरह बेस्ट रही हैं। उनकी मैच्योर एक्टिंग के सामने तो सब फेल हैं।
  • क्यूट सी रकुल इसमें काफी हॉट लगीं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। एक्टिंग भी उन्होंने काफी बेहतरीन की है।
  • आलोक नाथ जो फिल्म में अजय के पिता का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने अपने मजेदार और दमदार पंच से खूब हंंसाया। डायलॉग्स के साथ उनके एक्सप्रेशन काफी मजेदार थे।
  • जावेद जाफरी भले ही कम समय के लिए स्क्रीन पर आए, लेकिन जब भी वे सामने आते तो पूरा फोकस उनपर जा रहा था। जावेद की पंच टाइमिंग काफी अच्छी थी।
  • जिमी शेरगिल के तो आते ही अलग माहौल हे जाता है। हमेशा की तरह उन्होंने फिर अपने कॉमेडी स्टाइल से सबको हंसाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here