Home राजनीति Delhi Election Exit Poll 2020: एग्जिट पोल के नतीजों से BJP की...

Delhi Election Exit Poll 2020: एग्जिट पोल के नतीजों से BJP की उड़ी नींद

राजधानी दिल्ली के मतदाताओं ने अपना फैसला EVM में कैद कर दिया है, विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को यानी 11 फरवरी को सामने आएगी। लेकिन वहीं दूसरी ओर चुनाव समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल अपनी अपनी राय प्रकट करने लगे। अधिकतम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना है अधिक है। लेकिन मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीटों में पिछले चुनाव मुकाबले इस वर्ष इजाफा देखने को मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी को कुछ प्रतिशत चींटी प्राप्त हो सकती हैं। ऐसा एग्जिट पोल के आधार पर कहा जा रहा है। न्यूज़ चैनल के एग्जिट पोल में अलग-अलग पोल बताए जा रहे हैं। किसी एग्जिट पोल में यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का इन चुनाव में खाता भी नहीं खुल पाएगा, और किसी में कहा जा रहा है कि कुछ सीटें कौन सी पार्टी को मिल सकती हैं।

Delhi Election 2020: दिल्ली में किस पार्टी की जीत ? समझें वोट शेयर का पूरा गणित

Delhi Election Exit Poll 2020 | BJP lost sleep with exit poll results | AAP और BJP को मिलेंगी इतनी सीटें | AAP got the most support of Punjabi community | Arvind Kejriwal

AAP और BJP को मिलेंगी इतनी सीटें

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 56% सीटें प्राप्त हो सकती हैं। वही भारतीय जनता पार्टी को 35% सीटें प्राप्त होने की संभावनाएं जताई जा रही है। 2015 के चुनाव पर नजर डाली जाए तो भारतीय जनता पार्टी को 32.3% सीटें प्राप्त हुई थी, आम आदमी पार्टी को 54.3% सीटें प्राप्त हुई थी। लेकिन इस वर्ष दोनों ही पार्टी के वोट शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Delhi Elections 2020 Exit Poll: ऐसे पता करें अपना पोलिंग बूथ, SMS से भी कर सकते है पता

जैसा की आप सभी को मालूम है 2015 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें अपने नाम की थी, जो कि एक प्रचंड जीत थी। भारतीय जनता पार्टी की पालने में केवल 3 सीटें हाथ लगी थी, और बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था।

AAP को पंजाबी समुदाय का सबसे अधिक मिला समर्थन

एग्जिट पोल के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को पंजाबी समुदाय का सबसे अधिक समर्थन प्राप्त हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि 60 फ़ीसदी जाबी समुदाय ने आम आदमी पार्टी को वोट किया है। 31% पंजाबी समुदाय ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है, बाकी के बचे वोटर्स ने अन्य को वोट दिया।

सभी एग्जिट पोल का एक रिजल्ट निकाला जाए तो आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बाकी सभी पार्टियों से आगे चल रही है। आपको क्या लगता है इस वर्ष राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनने वाला है ? नीचे कमेंट करके अपनी राय जरुर प्रकट करें। देश दुनिया, मनोरंजन, राजनीति इत्यादि से संबंधित खबरें जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here