Home राजनीति Delhi Election 2020: दिल्ली में किस पार्टी की जीत ? समझें वोट...

Delhi Election 2020: दिल्ली में किस पार्टी की जीत ? समझें वोट शेयर का पूरा गणित

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कौन सी पार्टी का पलड़ा भारी रहने वाला है, पूरे देश की इन चुनाव पर नजरें टिकी हुई है। जैसा कि हमने कल आपको बताया कि 6 फरवरी से चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया था। आज से यानी शनिवार 8 फरवरी से दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जैसा की आप सभी को मालूम है पिछले 5 सालों में दिल्ली की राजनीति में काफी कुछ बदलाव आए हैं। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने पांव जमा लिए है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में दूर दूर तक देखने को नहीं मिल रही, सीधे तौर पर यह मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच में हो रहा है। अब यह देखना होगा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी विजय प्राप्त करती है।

Delhi Elections 2020 Exit Poll: ऐसे पता करें अपना पोलिंग बूथ, SMS से भी कर सकते है पता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 इस बार काफी दिलचस्प हो रहे हैं, सभी चुनावी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपना सारा दमखम दिखाया है। यह देखना होगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें प्राप्त होती है। इसका दारोमदार काफी हद तक वोट शेयर पर भी रहेगा। ऐसे में समझना जरूरी हो जाता है कि दिल्ली के पिछले दो चुनावों में किस पार्टी ने कितने वोट प्राप्त किए थे और उसका प्रदर्शन किस प्रकार रहा था।

आम आदमी पार्टी Vs भारतीय जनता पार्टी Vs कांग्रेस पार्टी

2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 30 फ़ीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को धक्का पहुंचा था। कांग्रेस पार्टी के 40 फ़ीसदी वोट शेयर गिरकर 25 फ़ीसदी रह गए थे। 2013 से पहले कांग्रेस पार्टी के पास लगभग 43 सीट मौजूद थे, लेकिन 2013 में घटकर केवल 8 सीटें पार्टी के पास रह गई थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को 32 सीटें प्राप्त हुई थी और आम आदमी पार्टी को 28 सीटें। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी। इसी के बाद से आम आदमी पार्टी वजूद में आई थी।

Delhi Elections 2020 Exit Poll: ऐसे पता करें अपना पोलिंग बूथ, SMS से भी कर सकते है पता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कौन सी पार्टी का पलड़ा भारी रहने वाला है, पूरे देश की इन चुनाव पर नजरें टिकी हुई है। इन 5 सालों में आम आदमी पार्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले है, आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी को छोड़ा है। इन्हीं 5 सालों के दौरान अरविंद केजरीवाल पर तानाशाही और मन्माई के कई आरोप लगे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद मुफ्त बिजली मुफ्त पानी इस प्रकार की योजनाओं से केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का दिल जीता है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी पुरजोर कोशिश कर रही है। 11 फरवरी को स्पष्ट हुआ कि किस पार्टी का नेता मुख्यमंत्री बनता है। हम आपसे जन्नत आएगी की आपको इस बार दिल्ली में किसकी जीत होने के आसार दिख रहे हैं। कमेंट करके जरूर बताएं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे

Delhi Election 2020: चुनाव वाले दिन इस समय चलेंगी मेट्रो, जानले पहले यह सब जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here