Home राजनीति सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान के विवादित बोल, कुत्ते से की राज्यपालों...

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान के विवादित बोल, कुत्ते से की राज्यपालों की तुलना

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान के विवादित बोल, कुत्ते से की राज्यपालों की तुलना: भाकपा के राष्ट्रिय सचिव अतुल कुमार अंजान ने राज्यपालों को लेकर एक बड़ी ही शर्मनाक बयान दिया है| अतुल कुमार ने राज्य के राज्यपाल की तुलना कुत्ते से की है| यह बात भाकपा के नेता ने के कार्यक्रम के दौरान कही, उन्होंने कहा की ‘क्या राज्यपाल के संवैधानिक पद की जरूरत है? जब राज्यपाल भौंकते हुए कुत्ते हो जाएं, केंद्र की किसी भी सरकार के। आज सरकार बीजेपी की है कल किसी और की होगी।’

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान के विवादित बोल, कुत्ते से की राज्यपालों की तुलना

अतुल कुमार के विवादित बोल यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे कहा की ‘राज्यपालों को अपनी सीमाओं को समझना चाहिए अन्यथा ये अरबों-करोड़ों रुपये शानो-शौकत पर खर्च होते हैं, ये क्या है? ये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी, ये राम नाईक हैं? इन्होंने राज्यपाल कार्यालय में आरएसएस का ऑफिस खोला हुआ है|

6.1 की तीव्रता से हिला जापान, 3 की मौत और कई लोग घायल

आपको याद दिला दें की अतुल कुमार अंजान ने इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के कंडोम ऐड पर विवादित बयान दिया था| तब अतुल कुमार ने कहा था की एक ऐसी औरत जिसने दुनिया की गन्दी फिल्मों में काम किया है वह कंडोम का विज्ञापन कर रही है| कंडोम का विज्ञापन संवेदनाओं को बर्बाद कर देता है|

आपको संक्षेप में बता दें की कुछ समय पहले सनी लियोनी ने कंडोम का विज्ञापन किया था, जिसपर अतुल कुमार ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था की इस तरह के विज्ञापन से रेप की घटनाएं बढ़ेंगी|

पार्क में खेलने गए डेढ़ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

अतुल कुमार अपने विवादित बोल से अक्सर सुर्खियों में बने रहे है और अब एक और विवादित बयान से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here