Home राजनीति कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल गांधी ने पहनी नेहरू वाली...

कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल गांधी ने पहनी नेहरू वाली टोपी|

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष राहुल गाँधी पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर नेहरू वाली टोपी पहनी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगो ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिए| कुछ यूजर ने उनके इस रूप पर कहा की राहुल पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तरह बनने की कोशिश ना करे| एक यूजर ने लिखा की पार्टी के स्थापन दिवस पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष गोवा में पार्टी कर रही है, यह पार्टी हमेशा से पार्टी करने के माहौल में रहती है| कैप्टन अजय कुमार ने लिखा की माफ़ी चाहते है, लेकिन यह वो पार्टी नहीं है जिसकी नीव आज से 133 साल पहले रखी गई थी| त्यागी ने लिखा की कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपना आखरी सल्ल भी मना रही होगी|

कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आज, राहुल गांधी ने पहनी नेहरू वाली टोपी|

आपको बता दें की कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने बोला की कांग्रेस पार्टी का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है और पार्टी ने एक शताब्दी से भी अधिक समय तक लोगो की सेवा की है| कांग्रेस पार्टी ने देश वासियो के प्यार की बदौलत ही इतनी उंचाईओ को छुआ है| यह पार्टी सत्य के लिए काम करती है| देश का इतिहास देखने पर हमे वो दिन याद आता है, जब हमे अपना सविधान मिला था| तब हमने तय किया था की जाति, नस्ल, धर्म का भेदभाव किये बिना हर व्यक्ति के समान अधिकार होंगे। भविष्य बनाने की समान क्षमता होगी।’

 

 

 

 

 

 

राहुल गाँधी ने आगे कहा की आज हमे यह देखकर दुःख होता है की हमारे देश का आधार जो दस्तावेज (संविधान) है, जिसको कांग्रेस पार्टी और डा. अंबेडकर ने प्रदान किया था, उस पर आज कतिथ तौर पर हमले किए जा रहे है| बीजेपी के नेताओं के द्वारा बयान दिया जा रहा है की हम सविधान बदलने ही आए है कांग्रेस पार्टी और हर भारतीय का कर्तव्य है की सविधान और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा जाए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here